कालिंदी एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश, LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन, मौके से पेट्रोल-माचिस की डिब्बियां बरामद

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा टल गया। प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश सामने आई है। भिवानी की ओर जाने के दौरान कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस एक एलपीजी सिलेंडर से टकरा गई। गैस सिलेंडर पटरियों पर रखा हुआ था। पुलिस ने इसे 'ट्रेन को पटरी से उतारने का प्रयास' बताया है।

कालिंदी एक्सप्रेस, जो उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े शहर कानपुर और हरियाणा के भिवानी को जोड़ती है, शिवराजपुर में सिलेंडर से टकराते समय बहुत तेज गति से अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Kalindi Express LPG Cylinder Hit

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "एलपीजी सिलेंडर को पटरियों पर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और रेलवे सुरक्षा बल भी मामले की जांच कर रही है।"

लोको पायलट (ट्रेन के ड्राइवर) ने सिलिंडर को पटरी पर रखा देखकर आपातकालीन ब्रेक लगाए। ट्रेन रुकने से पहले सिलेंडर से टकराई लेकिन टक्कर के बा सिलेंडर पटरियों से हट गया। घटना के बाद, कालिंदी एक्सप्रेस लगभग 20 मिनट तक उसी जगह पर रुकी रही और जांच के लिए बिल्हौर स्टेशन पर फिर से रोकी गई। पुलिस को सिलेंडर के पास से पेट्रोल की बोतल और माचिस की डिब्बियां भी मिलीं हैं।

Recommended Video

    कालिंदी एक्सप्रेस को डीरेल करने की साजिश,LPG सिलेंडर से टकराई ट्रेन,पेट्रोल-माचिस की डिब्बियां बरामद

    हाल के महीनों में उत्तर प्रदेश में यह दूसरा ऐसा मामला है। 17 अगस्त को, वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतर गईं थी। यह हादसा कानपुर के पास हुई था, जब इंजन एक 'वस्तु' से टकराया, जिसे लोको पायलट ने एक चट्टान बताया था। जुलाई में, राज्य के गोंडा जिले में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरने के बाद चार यात्रियों की जान चली गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+