कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का निधन, नोएडा के जेपी अस्पताल में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद हुकुम सिंह का निधन हो गया है। कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने नोएडा के जेपी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हुकुम सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश में राजनीतिक के बड़े चेहरे के तौर पर जाने जाते थे। उनके निधन की खबर सुनते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

 Kairana MP Hukum Singh passes away at Noida's JP Hospital

हुकुम सिंह का जन्म 5 अप्रैल 1938 में हुआ था। उनका बचपन भी कैराना में ही बीता। उनकी पढ़ाई-लखाई भी कैराना में ही हुई, हालांकि इंटर के बाद वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गए। उन्होंने बीए के साथ-साथ वकालत की भी डिग्री ली। उन्होंने वकालत का पेशा चुन लिया। लेकिन भारत-चीन की युद्ध के समय उन्होंने देश के लिए भारतीय सेना को ज्वाइंन कर दिया। वो 1965 में पाकिस्तान पर हमले के दौरान अपनी टुकड़ी के साथ इस युद्ध में भी शामिल हुए। 1974 में उन्होंने जनआंदोलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा और पहली बार कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़े और जीत हासिल कर लिया। उन्होंने उसके बाद लोकदल और 1995 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+