यूपी: स्कूल कैंपस में 14 साल की निकिता को जिंदा जलाया, इंसाफ की मांग

बलरामपुर। यूपी में बलरामपुर जिला मुख्यालय स्थित मोहल्ला तुलसीपार्क स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में 14 वर्षीय निकिता को डीजल डालकर जिंदा जलाने के मामले का खुलासा पुलिस 10 दिन बाद भी नहीं कर पाई है। घटना के 10 दिन बीतने के बाद जहां एकतरफ आम जनमानस में नृशंस हत्या को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है तो वहीं स्कूल प्रबंधन पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। सोशल मीडिया पर जनता में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं अखिल भारतीय प्रधान संगठन के कार्यकर्ता सहित अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पूरे घटनाक्रम की सीबीआई जांच कराने की मांग की है साथ ही निकिता के हत्यारों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग भी की है।

डीजल डालकर जिंदा जलाया

डीजल डालकर जिंदा जलाया

मामला जिला मुख्यालय के मोहल्ला तुलसी पार्क स्थित शारदा पब्लिक स्कूल का है जहां 2 अक्टूबर की रात स्कूल में ही काम करने वाली सुनीता की 14 वर्षीय पुत्री निकिता को कुछ लोगों ने स्कूल कैम्पस में ही डीजल डालकर जला दिया गया था। जलते हुए निकिता ने जब शोर मचाया तो उसकी मां दौड़कर आई और किसी तरह आग को बुझाया तब तक आसपास के लोग भी इकट्ठा हो चुके थे।

7 अक्टूबर को निकिता ने तोड़ा दम

7 अक्टूबर को निकिता ने तोड़ा दम

सभी की मदद से निकिता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। यहां जिंदगी औऱ मौत की जंग लड़ रही निकिता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान दर्ज कराया और 7 अक्टूबर को वह जिंदगी की जंग हार गई और उसने दम तोड़ दिया।

आठवीं की छात्रा थी निकिता

आठवीं की छात्रा थी निकिता

स्कूल प्रबंधक आर के बोस के क़रीबियों ने बताया कि सुनीता बीते कई वर्षों से शारदा पब्लिक स्कूल में बतौर आया काम करती थी और स्कूल का समय समाप्त होने के बाद वह प्रबंधक आर के बोस के घर का काम करती है तथा रात में अपनी पुत्री निकिता के साथ वहीं रहती है। निकिता के पिता की मौत काफी समय पहले ही हो चुकी है। निकिता उसी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी और उसका सारा खर्च स्कूल प्रबंधक ही उठाते थे।

मां ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

मां ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

मृतका की माँ सुनीता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है। यहाँ यह जानना जरूरी होगा कि सुनीता अपनी पुत्री निकिता को साथ लेकर अपने मालिक आर के बोस के साथ गोरखपुर दशहरा की छुट्टी में गई हुई थी और बुधवार की रात में वापस आई थी । कुछ ही देर बाद यह घटना घटित हुई। पुलिस ने मौके से निकिता की डायरी व कुछ पेपर इकट्ठा किए हैं साथ ही फॉरेंसिक टीम में मौके पर नमूने एकत्रित किए हैं।

निकिता के लिए इंसाफ की मांग

निकिता के लिए इंसाफ की मांग

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार के अनुसार सुनीता काफी टैलेंटेड छात्रा थी। पढ़ाई के साथ साथ खेल-कूद व गायन में भी वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया करती थी जिसके लिए उसे कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। पूरे मामले में सीओ सदर नितेश सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है , लखनऊ में जो बयान दर्ज हुआ है उसकी प्रति प्राप्त होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा फिलहाल कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+