यूपी: युवाओंं के लिए खुशखबरी, इतने पदों के लिए निकली सिपाही भर्ती

यूपी: युवाओंं के लिए खुशखबरी, इतने पदों के लिए निकली सिपाही भर्ती,

इलाहाबाद। यूपी पुलिस की वर्दी का सपना संजोए युवाओं के लिए खुशखबरी है। पुलिस डिपार्टमेंट में बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस बार पुलिस डिपार्टमेंट की इस भर्ती में 49568 पद शामिल हैं। सभी पद सिपाही के हैं और इनमें 31360 पद सिविल पुलिस के लिए व 18208 पीएसी के पद शामिल हैं। यह भर्ती सिपाही के पदों के लिए होगी। इसका विस्तृत विज्ञापन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए मौका होगा और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, हालांकि आवेदन करने के लिए लिंक 19 नवंबर को एक्टिव होगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

महत्वपूर्ण जानकारी

- कुल पद- 49568
- पद का नाम - कांस्टेबल
- इसके लिये पुरुष आवेदक की लंबाई 168 सेमी व महिला आवेदक की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए।
- आवेदन की तिथि - 19 नवंबर से शुरू
- आवेदन की अंतिम तिथि - 8 दिसंबर 2018
- परीक्षा - 4-5 जनवरी 2019 को प्रस्तावित
- योग्यता- इंटरमीडिएट
- सीमा - 18 से 22 साल (महिलाओ के लिये 18 से 25 वर्ष )
- आवेदन शुल्क- सामान्य वर्ग- 400 रुपए

कैसे होगा आवेदन

कैसे होगा आवेदन

पुलिस विभाग की वैकेंसी के लिए आवेदन करना बेहद ही आसान है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए भर्ती आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और अपना आवेदन कर दें। हालांकि अभी आवेदन करने के लिए लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। 19 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा भर्ती के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसे भी आप वेबसाइट पर देख सकते है। पदों की संख्या समेत पूरी भर्ती प्रक्रिया की जानकारी नोटिफिकेशन मे दी गई है । आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से देख सकते हैं।

 इन लिंक्स पर मिलेगी जानकारी

इन लिंक्स पर मिलेगी जानकारी

- भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रमोशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइटhttp://uppbpb.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

- नोटिफिकेशन का लिंक http://uppbpb.gov.in/notice/vig1_16.11.18.pdf

- वेबवाइट - http://uppbpb.gov.in

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+