जयंत चौधरी की BJP के साथ बातचीत पर बोले अखिलेश यादव,कहा-'वह सुलझे इंसान हैं,किसान हित में संघर्ष जारी रखेंगे'
Uttar Pradesh News: RLD के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने चुप्पी तोड़ी। उन्होंने जयंत चौधरी को लेकर कई बातें कही। इसके साथ ही शिवपाल यादव ने भी जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं पर अपना बयान दिया।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति में चर्चाएं तो होती रहती हैं। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी बहुत सुलझे हुए इंसान हैं। वो बहुत पढ़े लिखे हैं। उन्हें राजनीति की अच्छी समझ है। किसानों की लड़ाई के लिए जो संघर्ष चल रहा है, वह उसे कमज़ोर नहीं होने देंगे।

शिवपाल यादव ने भी जयंत चौधरी को लेकर चल रही चर्चाओं को विराम देते हुए कहा कि वह हमारे साथ हैं। यह भाजपा की सोची समझी चाल है। उन्हें लेकर अफवाह उडाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, जयंत चौधरी बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल शामिल हो सकते हैं। बीजेपी ने यूपी में आरएलडी को चार लोकसभा सीटों का ऑफर दिया है। इन चार सीटों में कैराना, बागपत, मथुरा और अमरोहा शामिल हैं। वहीं समाजवादी पार्टी चाहती थी कि उसके उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर लोकसभा सीटों पर आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ें। इसे लेकर सपा और रालोद में प्रतिद्वंदिता चल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications