Gorakhpur News: फरियादी महिला ने CM से कर दी यह कैसी मांग? जानिए क्या कहा सीएम योगी ने
CM Yogi Latest News Gorakhpur Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में अपनी पारंपरिक दिनचर्या का पालन करने के बाद दूर दूर से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौर उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
किराया भी मिलेगा
जनता दरबार में महिला ने सीएम योगी के सामने जमीनी विवाद से जुड़ी समस्या सामने रखी। सीएम ने महिला की जमीनी समस्या गंभीरता से सुनी। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश भी दिया। जब महिला ने कहा कि उसके पास जाने का किराया भी नहीं है तब सीएम योगी ने कहा कि तुम्हे किराया भी मिलेगा। उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों से महिला को किराए की रकम देने का निर्देश दिया।

सैकड़ों फरियादी पहुंचे
जनता दर्शन में सीएम योगी ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी समस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देशित किए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जा मुक्त कराने के साथ दबंगों को सबक सिखाया जाए। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कानून सम्मत सख्त एक्शन लिया जाए।
आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे
हर बार की भांति इस बार के जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए। जनता दर्शन में कुछ लोगों के साथ उनके बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें दुलारकर आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।
JOB In UP: बिजली मीटर रीडर और सुपरवाइजर की होने जा रही भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में अपने परिजनों के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आए बच्चों पर खूब प्यार-दुलार बरसाया। उन्होंने इन बच्चों से खूब बातें की, हंसी-ठिठोली के बीच उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और फिर चॉकलेट देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications