JOB In UP: बिजली मीटर रीडर और सुपरवाइजर की होने जा रही भर्ती, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

Job In UP Bijali Vibhag Latest News Rojgar Maharajganj Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन युवाओं के लिए अच्छी खबर है जो नौकरी पाने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं किस विभाग और किस पद पर भर्ती होगी।


रोजगार मेले का होगा आयोजन

प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी महराजगंज ईशान प्रकाश ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय महाराजगंज के प्रांगण में 02 मई, शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें फ़्लूएंटग्रिड द्वारा जनपद महराजगंज हेतु बिजली मीटर रीडर और सुपरवाइजर की भर्ती की जानी है।

job in bijali vibhag


यह है योग्यता

उन्होंने बताया कि शैक्षिक योग्यता आई टी आई अथवा इंटरमीडिएट पास निर्धारित की गयी है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ साथ एक छायाप्रति लेकर उक्त तिथि को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, रैन बसेरा न.2, बिस्मिल नगर, महाराजगंज परिसर में उपस्थित हों। इस संबंध में कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Take a Poll

अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके

उन्होंने बताया कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं को इसके लिए प्रेरित भी कर रही है और तमाम अवसर उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महराजगंज भी इसके लिए प्रयत्नशील हैं। युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए लगातार सरकारी के साथ प्राइवेट कंपनियों से भी वार्तालाप की जाती है जिससे युवाओं को अवसर उपलब्ध हो सके।

इसकी भूमिका क्या है?

राज्य में बिजली की आपूर्ति का प्रबंधन करना और यह सुनिश्चित करना कि हर नागरिक को विश्वसनीय और किफायती बिजली मिले, यही प्रमुख भूमिका है।

इसका गठन किस रूप में हुआ था?

इसका गठन तत्कालीन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (UPSEB) के पुनर्गठन के हिस्से के रूप में हुआ था।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की स्थापना कब हुई थी?

14 जनवरी 2000 को इसकी स्थापना हुई थी। कुशल संचालन और प्रबंधन के लिए, यूपीपीसीएल को छह प्रभागों में विभाजित किया गया है।

ni
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+