VIDEO: पुलिस की पिटाई से महिला होमगार्ड के बेटे की मौत

इटावा। आम जनता जिन्हें अपना रक्षक समझती है वही उनके लिए भक्षक बन गए है। जी हां आए दिन ऐसे तमाम मामले सामने आते हैं जब यूपी पुलिस बर्बर हो कर आम लोगों पर अपना कहर ढ़ाती है। इटावा पुलिस मजलूमों पर इस कदर जुल्म कर रही है जिसकी कोई सीमा ही नहीं है।

Itawah man died after beaten by up police

इटावा में आज इकदिल इलाके के भूलपुर के रहने बाले कमल संखवार को इकदिल पुलिस मोबाइल चोरी के आरोप में उठा लाई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गई। हत्या के आरोप से बचने के लिए इकदिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कमल संखवार की मिर्गी से हुई मौत बताई।

जबकि मृतक की मां ऊषा देवी (नारी निकेतन) में होमगार्ड हैं। मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा मुझे लेने आ रहा था। बेटे का फोन आया तो बेटे ने पुलिस द्वारा पीटे जाने की बात कही और जबतक में अपने बेटे के पास पहुंची तो मेरे बेटे को पुलिस लात-घूंसो से मार रही थी। उसकी हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल ले कर आए, जहाँ डॉक्टर ने मेरे बेटे को मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पुलिस कर्मियों को बचाने के चक्कर में पुलिस के बड़े अधिकारी मेरे बेटे को मिर्गी की बिमारी के कारण मौत बता रहे है। लेकिन मेरे बेटे को मिर्गी की कोई बीमारी नही थी पुलिस ने मेरे बेटे की हत्या की है। इस मामले पर जब इटावा के पुलिस अधिकारी से बात की तो वह अपने पुलिस कर्मियों का बचाव करते दिखे। मृतक की माँ और भाई को इकदिल थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित एसएसपी से भी कर चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

ये इस क्षेत्र का पहला मामला नहीं है कुछ दिन पहले इकदिल थानाध्यक्ष अमित कुमार के साथ अन्य सिपाही ने एक आरोपी की तलाश में आरोपी की माँ की टांग तोड़ दी थी। इटावा जिले के इकदिल थानाध्यक्ष की दबंगई इस कदर है कि कोई फरियादी फरियाद लेकर थाने आए तो उससे ये थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने हाथ और पैर दबवाता है और झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी भी देता है। फरियादियों ने पुलिस के डर के वजह से थाना जाना ही छोड़ दिया है। अब देखना ये होगा कि पुलिस के बड़े अधिकारी इस बड़ी घटना के बाद अपने दबंग इकदिल थानाध्यक्ष अमित कुमार के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+