Love Story: यूट्यूबर प्रेमी के लिए सात समुंदर पार कर आई ईरानी फैजा, पहले की सगाई, अब रामलला के दर्शन को आतुर
भारत में सीमा-हैदर के बाद एक और लव स्टोरी सुर्खियों में छाई हुई है। जिसमें एक 24 साल की लड़की ईरान से अपने प्यार के लिए सात समुंदर पार कर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंची है। खास बात यह है कि इस बार प्रेमिका 20 दिन का वीजा लेकर अपने पिता के साथ पहुंची है।
प्रेमिका ने अपने प्रेमी से सगाई भी कर ली है। अब बस उन्हें शादी का इंतजार है। दो देशों के बीच की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। इंट्रेस्टिंग बात यह है कि प्रेमिका ने अपने यूट्यूबर प्रेमी के लिए ईरान से मुरादाबाद तक का सफर तय किया। आइए मिलवाते हैं आपको और जानते हैं लव स्टोरी?

मुरादाबाद निवासी दिवाकर कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर तीन साल पहले उनकी मुलाकात ईरान की फैजा से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इस बीच, मैं ईरान गया और फैजा से मुलाकात की। इस दौरान उसके परिवार से भी मुलाकात हुई। उनके रहन-सहन को समझा, जो काफी अलग भी था। हालांकि, आनाकानी के बाद फैजा के घर वाले भी शादी के लिए मान गए। इसके बाद फैजा ने हिंदी भी सीखी।
जल्द करेंगे शादी
दिवाकर बताते हैं कि फैजा की ईरान की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जैसी ही भारत की कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी। हम दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बीती शुक्रवार को हमारी सगाई हो चुकी है। अब जल्द ही शादी की खुशखबरी देंगे।
अयोध्या जाएंगी फैजा
दिवाकर का यह भी कहना है कि फैजा और उनके पिता भारतीय कल्चर को समझ रहे हैं। ताजमहल भी घूमा उन्होंने। अब उनकी इच्छा अयोध्या देखने की है। उन्होंने हाल ही में अयोध्या की काफी चर्चाएं सुनी हैं, इसलिए वो रामनगरी देखने को आतुर हैं।












Click it and Unblock the Notifications