IPS Transfer in UP: योगी सरकार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 11 जिलों के कप्तान बदले

IPS Transfer in UP: यूपी में 11 जिलों के कप्तान बदले गए हैं जिनमें मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कासगंज, हापुड़, इटावा, संत कबीर नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी और जालौन के पुलिस प्रमुख शामिल हैं।

योगी आदित्यनाथ

IPS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात 11 जिलों के पुलिस प्रमुखों सहित 22 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों में फेरबदल कर दिया। सरकार की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार जिन जिलों के कप्तान बदले गए हैं उनमें मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कासगंज, हापुड़, इटावा, संत कबीर नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी और जालौन शामिल हैं।

गणेश प्रसाद साहा ने ली संजीव सुमन की जगह

एसएसपी मुजफ्फरनगर विनीत जायसवाल, जो 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, उनको डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह उनके बैचमेट संजीव सुमन को नियुक्त किया गया है, जो अब तक एसपी लखीमपुर के पद पर तैनात थे। गौतम बौद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त रहे गणेश प्रसाद साहा ने संजीव सुमन का स्थान लिया है।

11 जिलों के कप्तान बदले गए

Recommended Video

      Yogi सरकार ने 14 IAS अफसरों का किया Transfer, किसे कहां मिली तैनाती ? | वनइंडिया हिंदी | *News

      एसपी कासगंज बीबीजीटीएस मूर्ति को एसपी कानपुर देहात के रूप में तैनात किया गया है और उनकी जगह सौरभ दीक्षित को नियुक्त किया गया है, जो प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी के पद पर तैनात थे। एसपी कानपुर देहात सुनीति को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। एसपी हापुड़ दीपक भुकर को डीसीपी प्रयागराज पुलिस आयुक्तालय भेजा गया है, जबकि अभिषेक वर्मा को डीसीपी गौतम बौद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय के रूप में नियुक्त किया गया है।

      संजय कुमार और विनोद सहित दो आईपीएस अधिकारियों, जिन्हें हाल ही में आईपीएस कैडर में पदोन्नत किया गया था, को क्रमशः एसएसपी इटावा और एसपी मैनपुरी के रूप में अपना पहला स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इसी तरह लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी प्राची सिंह, गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की डीसीपी इराज रजा, आगरा पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी सत्यजीत कुमार गुप्ता और एडिशनल एसपी मेरठ केशव कुमार सहित चार अन्य प्रत्यक्ष आईपीएस अधिकारियों को एसपी श्रावस्ती, एसपी जालौन के रूप में अपना पहला स्वतंत्र प्रभार मिला है।

      इनका भी हुआ तबादला

      एसपी संत कबीर नगर सोनम कुमार को डीसीपी आगरा, एसपी बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना को प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी, रायबरेली की 25 वीं बटालियन के कमांडेंट के रूप में भेजा गया, हेमन कुटियाल को यूपी स्पेशल रेंज सुरक्षा बटालियन, एसपी श्रावस्ती अरविंद कुमार का नया एसपी बनाया गया है। मौर्य को एसपी ट्रैफिक निदेशालय लखनऊ और एसपी जालौन रवि कुमार को डीसीपी गाजियाबाद बनाया गया है।

      चार आईपीएस वेटिंग में

      चार आईपीएस अधिकारियों विनीत जायसवाल, कमलेश कुमार दीक्षित, जय प्रकाश सिंह और सुनीति को क्रमशः एसएसपी मुजफ्फरनगर, एसपी मैनपुरी, एसएसपी इटावा और एसपी कानपुर देहात के पद से हटाकर वेटिंग में रखा गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+