लखनऊ: आईपीएस बने बेटे को सलामी देगा सिपाही बाप, एक ही ऑफिस में दोनों की पोस्टिंग
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड थाने में सिपाही के पद पर तैनात जनार्दन सिंह के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। आज का दिन शायद ही वह कभी अपनी जिंदगी में भूल पाएं क्योंकि सिपाही जनार्दन सिंह का बेटा अनूप सिंह एक आईपीएस अफसर बन चुका है। साथ ही उनके बेटे की तैनाती भी राजधानी लखनऊ के एएसपी (उत्तरी) रूप में हुई है।

बता दें अब ये सिपाही पिता अपने बेटे की के मातहत के रूप में काम करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उन्नाव से तबादले के बाद लखनऊ के एएसपी उत्तरी बनाए आईपीएस अनूप सिंह के पिता सिपाही है और वह गोमतीनगर के विभूती खंड में तैनात हैं। सिपाही जनार्दन से गर्व और खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वह ऑन ड्यूटी कप्तान को सैल्यूट करेंगे।
वहीं, आईपीएस अनूप सिंह कहते हैं कि वह घर पर पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे, लेकिन फर्ज निभाने के दौरान वे प्रोटोकॉल का पालन करेंगे। जनार्दन सिंह ने अपने बेटे के बारे में बताते हुए कहा वह बहुत सख्त है इमानदार है। साथ ही वह भविष्य में भी अपने इस चरित्र को बरकरार रखेगा ऐसा उन्हें विश्वास है। इनके मूल निवास के बारे में जानकारी देते हुए बता दें कि यह बस्ती नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के रहने वाले हैं।
आईपीएस अनूप सिंह के बारे में जानकारी देते हुए बता दें कि वह गाजियाबाद, नोएडा और उन्नाव में एएसपी के पद पर तैनात रह चुके हैं और वह हमेशा अपने पद का श्रेय अपने पिता जनार्दन सिंह को देते हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा बाराबंकी जिले से पूरी की जिसके बाद इन्होंने आईपीएस लेवल की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications