IPS आशना चौधरी को मथुरा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कौन हैं ये खूबसूरत और तेजतर्रार लेडी अफसर?

भारतीय पुलिस सेवा की होनहार प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आशना चौधरी को मथुरा में बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है। अब IPS आशना चौधरी को मथुरा शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिस लाइन की भी कमान सौंपी गई है। आशना चौधरी ने 26 जुलाई 2025 को मथुरा में एएसपी पद पर ज्वाइन किया है। इससे पहले एएसपी गोरखपुर थीं।

दरअसल, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने 4 अगस्त 2025 की रात को प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए। इनमें आशना चौधरी समेत चार पुलिस अधिकारियों भूषण वर्मा, आशीष वर्मा व गुंजन सिंह का नाम शामिल है।

Aashna Chaudhary

किस आईपीएस को क्या जिम्मेदारी?

  • आशना चौधरी- मथुरा सीओ सिटी व पुलिस लाइंस प्रभारी
  • भूषण वर्मा- छाता सर्किल में तैनात किया गया है।
  • आशीष वर्मा-मांट सर्किल चार्ज सौंपा गया है।
  • गुंजन सिंह-महिला थाना और साइबर क्राइम की जिम्मेदारी।


कौन हैं आईपीएस आशना चौधरी?

  • पूरा नाम: आशना चौधरी
  • आईडी नंबर: 20231013
  • कैडर एवं वर्ष: IPS-RR 2023
  • जन्मतिथि: 28 अगस्त 1998
  • पिता का नाम: अजीत सिंह
  • गृह जनपद: हापुड़, उत्तर प्रदेश
  • शैक्षणिक योग्यता: बीए (ऑनर्स) - अंग्रेजी साहित्य व एमए-अंतरराष्ट्रीय संबंध

आशना चौधरी का सेवा विवरण

आशना चौधरी यूपीएससी सफर

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में आशना चौधरी ने अखिल भारतीय स्तर पर 116वीं रैंक हासिल की थी। उन्हें होम कैडर उत्तर प्रदेश में आईपीएस बनने का मौका मिला। आशना चौधरी को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में कुल 992 अंक मिले थे, जिनमें लिखित परीक्षा 827 व इंटरव्यू के 165 अंक शामिल हैं।

आशना चौधरी की शादी

दिल्ली के रहने वाले अभिनव सिवाच हरियाणा कैडर में आईएएस हैं। उन्होंने और आशना चौधरी ने एक साथ यूपीएससी परीक्षा पास की थी। 30 लाख की जॉब छोड़कर यूपीएससी की तैयारी में जुटे अभिनव सिवाच ने यूपीएससी में अखिल भारतीय स्तर पर 12वीं रैंक हासिल की। इनको यूपीएससी सीएसई 2022 में कुल 1041 अंक मिले, जिनमें लिखित परीक्षा के 856 और इंटरव्यू के 185 अंक शामिल हैं। आशना चौधरी और अभिनव सिवाच की दोस्ती ने प्रेम का रूप लिया और उनका रिश्ता सगाई से होते हुए शादी तक जा पहुंचा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+