Indian Railway: लावारिस हाल में स्टेशन पर थी 6 साल की बच्ची, सुरक्षा बल ने उठाया यह कदम
Indian Railway Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एव अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम के साथ यात्रियों को सुरक्षा
प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में, 16 मार्च, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर को निगरानी के दौरान गोरखपुर रेलवे
स्टेशन पर 06 वर्ष की एक बच्ची लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त उक्त बच्ची को चाइल्ड
लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 14 मार्च, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष लखनऊ से प्राप्त
सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-12553 में 21 वर्ष की एक युवती मिली।

पूछताछ के उपरान्त युवती को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 13 मार्च, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर
को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 14 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की
को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 13 मार्च, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, लखनऊ
से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल गोंडा द्वारा 50 वर्ष की एक महिला को प्लेटफार्म संख्या-01 से
ढुंढकर उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।
13 मार्च, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस मैलानी द्वारा निगरानी के दौरान
प्लेटफार्म संख्या-01 से यात्री सामानों की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए
06 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications