Independence Day 2024: जिन बावन लोगों को देश के लिए पेड़ पर मिली फांसी की सजा, जानिए उनके नाम और पते?
Special Ground Report Bawan Imali Shaheed sthal Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के खजुआ ब्लॉक में स्थित बावन इमली शहीद स्थल का अपना अलग महत्व है। यह देश के स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा है। इस इमली के पेड़ पर 52 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को फांसी की सजा दी गई थी। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने इस शहीद स्थल के इतिहास और महत्व को जाना। इस स्थल पर तीन स्तंभ भी लगे हैं जिन पर शहीदों के नाम और पते लिखे हैं -
बावन इमली शहीद स्थल पर बने तीन स्तंभों पर सभी शहीदों के नाम और पते लिखे हैं। पहले स्तंभ में 20, दूसरे में 20 और तीसरे में 12 शहीदों के नाम लिखे हैं। सभी शहीद फतेहपुर जिले के बिंदकी तहसील के खजुआ ब्लॉक के रहने वाले हैं।

Recommended Video
नाम पिता पता
बिंदा सिंह गयादीन सैबासी
वंशीधर गोपाल वैश्य बिंदकी
विद्या सागर मनीराम बिंदकी
बच्चू लाल रघुवर सुल्तानगढ़
बलदेव काशी प्रसाद सैबसी
बद्री प्रसाद शिवदत्त बिंदकी
भगवानदीन मन्नूलोहर खुर्माबाद

मदन मोहन रामाधार बिन्दकी
छोटेलाल भिखारी बिंदकी
चैता कामता सरदारपुर
दुर्गा नंद किशोर सरदारपुर
गिरधारी बिन्दा छिछा
गयादीन ईश्वरी अहियापुर
गयादीन पोद सिंह बिंदकी
गजोधर रामदीन सहबाजपुर
हरी प्रसाद रामलाल खजुहा
जगन्नाथ विश्वनाथ शिवरी
जयराम गयादीन कुसरा
कल्लू रामदयाल महाखेड़ा
कघई रामप्रसाद नाघूखेड़ा
इसी तरह अन्य शहीद केदारनाथ पुत्र देवीचरण , लचुआ पुत्र रामदीन, नन्नू लाल पुत्र कालिया प्रसाद, मानवों धन पुत्र लाला, मुकुंवा पुत्र गोकुल, मथुरा पुत्र देवीदयाल, मदन मोहन पुत्र असात, मानवों धन महंगू, मन्नी पुत्र मटरु, गणानंद पुत्र प्रह्लाद सिंह, परग्नारायण पुत्र केवल्लाल, पन्ना लाल पुत्र मुन्नी लाल, प्रभुदयाल पुत्र महादेव, फूलमती पुत्र जयराम सिंह,राम दत्त पुत्र दुलारे, रघुनंदन पुत्र रामचरण, रघुनंदन पुत्र बद्री प्रसाद, रामदास पुत्र गोपाल, राजाराम पुत्र सुभान, शिवनाथ पुत्र सरजू हैं। कुछ शहीदों के नाम शिलापट्ट पर मिट गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications