यूपी के इंजीनियर राजेश्वर सिंह यादव के 20 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

नई दिल्ली। आयकर विभाग उत्तर प्रदेश के प्रदेश के सिंचाई विभाग के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर के तमाम ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी इंजीनियर राजेश्वर सिंह के कई ठिकानों पर चल रही है। राजेश्वर सिंह यादव की तमाम संपत्तियों की पड़ताल के लिए आयकर विभाग की टीमें सात शहरों में यह छापेमारी कर रही हैं, जिसमे दिल्ली, नोएडा, एटा के शहर शामिल हैं। यह छापेमारी सात शहरों केक 20 ठिकानों पर की जा रही है। आपको बता दें कि आयकर विभाग गुरुवार से लगातार कई शहरों में छापेमारी कर रहा है। गुरुवार को आयकर विभाग की टीमों ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, सहित 180 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी।

income tax

राजेश्वर सिंह यादव प्रदेश में काफी चर्चित इंजीनिय हैं, उनका कई बड़े नेताओं के साथ बेहतर संबंध है। मौजूदा समय में वह दिल्ली स्थित आगरा कैनल ओखला कार्यालय में तैनात हैं। राजेश्वर सिंह के तमाम ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने बड़े पैमाने पर प्रॉपर्टी बनाने और अवैध संपत्ति को लेकर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार राजेश्वर सिंह के ठिकानों पर इससे पहले भी कई बार छापेमारी हो चुकी है। उनके खिलाफ 954 करोड़ रुपए के टेंडर मामले में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। आयकर विभाग की टीमों ने राजेश्वर सिंह और उनकी पत्नी के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नगदी, सोना, चांदी और तमाम आभूषण आयकर विभाग की टीम ने जब्त किए थे। इसके अलावा दर्जनों उनके तमाम खातों पर भी आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी थी। हाल ही में आरटीआई से भी यह जानकारी सामने आई थी कि अखिलेश यादव की सरकार के दौरान नोएडा के पूर्व इंजीनियर यादव सिंह को सीबीआई जांच से बचाने के लिए बड़े-बड़े वकीलों पर 21.15 करोड़ रुपए खर्च किया गया था।

इसे भी पढ़ें- दूसरे दिन भी जारी है जया टीवी के कार्यालय में आयकर विभाग की छापेमारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+