कलयुगी बहू का Video Viral: सास की करती थी बेरहमी से पिटाई, बेटे ने लगाए CCTV तो खुला राज
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक कलयुगी बहू की घिनौनी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस वीडियो में बहू अपनी सास को बेरहमी से पीट रही है। यही नहीं बल्कि उसने अपनी सास को गला दबाकर मौत के घाट उतारने की भी कोशिश की है। सास द्वारा अपने बेटे से शिकायत किये जाने के बाद उसने घर में चुपके से सीसीटीवी कैमरा लगा दिया था, जिसमे यह घटना कैद हो गई।
बता दें कि पूरी घटना बरेली के थाना सुभाषनगर की तिलक कालोनी की है। यहां के रहने वाले सुशील कुमार ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में उनकी पत्नी गुड़िया उनकी मां कमलेश देवी की पिटाई करती थी और कई बार गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश कर चुकी थी। सुशील कुमार के अनुसार, रामपुर के मिलक निवासी पत्नी के मायके वाले उनकी मां पर मकान का बैनामा करने का दबाव बनाते हैं और इसी वजह से उनके साथ मारपीट की जाती है।

सुधील का कहना है कि जब उनकी माँ कमलेश देवी ने उन्हें इस बारे में बताया तो उन्होंने घर में खुफिया कैमरे लगवा दिए। शुक्रवार को सुशील की पत्नी ने सास की पिटाई कर दी और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। घटना खुफिया कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी गुड़िया अपनी बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारती दिख रही है। वीडियो में वह उनके बाल पकड़कर गिरा देती है।
Recommended Video
वहीं जब कमलेश देवी उससे बचने के लिए कमरे से निकलने का प्रयास करती है, तो गुड़िया उन्हें खींचकर फिर कमरे में ले आती है और पीटने लगती है। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरता तो चारपाई पर गिराकर उनका गला दबाती है। फिलहाल पीड़ित सास द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर, सुशील कुमार का कहना है कि घटना के अगले दिन पत्नी गुड़िया ने मायके वालों को बुलाकर सुशील और कमलेश देवी की फिर पिटाई करा दी। पीड़ित सुशील की ओर से भी सुभाषनगर थाने में तहरीर दी गई है।उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी के जुल्म से बहुत परेशान है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications