यूपी में कपिल सिब्बल वाली सीट समेत राज्यसभा की 11 सीटें होंगी खाली, भाजपा-सपा की जीत कितनी पर तय ? जानिए

लखनऊ, 21 मार्च: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच एक और तगड़ा मुकाबला होने वाला है। हालांकि, इसमें शुरुआत से ही बीजेपी का पलड़ा भारी दिख रहा है। यह मुकाबला है राज्यसभा चुनाव का, जिसकी सूबे में 11 सीटें खाली हो रही हैं। जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें सबसे ज्यादा पांच भाजपा के ही सांसद हैं। बाकी तीन सपा, दो बसपा और एक कांग्रेस के सांसद हैं। राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी से यह आखिरी नुमाइंदे बचे हुए हैं और परिस्थिति ऐसी है कि आगे कोई नई नुमाइंदगी मिलने के कहीं से भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस दूसरे दल का समर्थन करके समीकरण बदलने की कोशिश जरूर कर सकती है।

जुलाई में खत्म हो रहा है कपिल सिब्बल का कार्यकाल

जुलाई में खत्म हो रहा है कपिल सिब्बल का कार्यकाल

उत्तर प्रदेश में अगले जुलाई में राज्यसभा की 11 सीटें खाली होने वाली हैं और लग रहा है कि यह मुकाबला भी भाजपा और सपा गठबंधन के बीच ही होगा। जिन 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें से बीजेपी के 5, समाजवादी पार्टी के 3, बीएसपी के 2 और कांग्रेस के 1 सांसद कपिल सिब्बल की सीट शामिल है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल को जब 5 जुलाई, 2016 को यूपी से राज्यसभा में भेजा था, तब पार्टी के पास 29 एमएलए हुआ करते थे। बीते चुनाव में पार्टी के सिर्फ 2 उम्मीदवार ही विधायक बने हैं। इसलिए, कांग्रेस का अपने लिए यूपी में इसबार दरवाजा बंद हो चुका है। कांग्रेस की तरह ही बहुजन समाज पार्टी का भी हाल है। उसके भी सिर्फ एक विधायक हैं। इसलिए राज्यसभा से रिटायर हो रहे बसपा के दोनों बड़े नेता सतीश चंद्र मिश्रा और अशोक सिद्धार्थ की फिलहाल यूपी से उच्च सदन में एंट्री की दूर-दूर तक कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है।

यूपी में बीजेपी के अभी 22 राज्यसभा सांसद हैं

यूपी में बीजेपी के अभी 22 राज्यसभा सांसद हैं

राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के 31 सांसदों की नुमाइंदगी होती है। अगर मौजूदा दलगत स्थिति को देखें तो इसमें बीजेपी के 22, समाजवादी पार्टी के 5, बहुजन समाज पार्टी के 3 और कांग्रेस के सिर्फ 1 विधायक हैं। अगले चुनाव के बाद राज्यसभा में यूपी से कांग्रेस का कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचेगा। जबकि, लोकसभा में भी सूबे से प्रदेश की अकेली नुमाइंदगी रायबरेली से पार्टी सुप्रीमो सोनिया गांधी के पास ही रह गई है। हालांकि, बीएसपी से एक नुमाइंदा अभी भी राज्यसभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा, वे हैं- रामजी गौतम।

7 पर बीजेपी और 3 पर सपा की जीत पक्की

7 पर बीजेपी और 3 पर सपा की जीत पक्की

बीते चुनाव के बाद 403 विधायकों वाली यूपी विधानसभा में सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन के पास 273 विधायक हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों के विधायकों की कुल संख्या 125 बनती है। जुलाई में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के जो 11 सीटें खाली हो रही हैं, उसमें से प्रत्यके सीट के लिए कम से कम 37 विधायकों का वोट चाहिए। इस हिसाब से बीजेपी गठबंधन 7 सीटों पर आसानी से जीत दर्ज कर सकता है और 3 सीटों पर सपा गठबंधन की जीत पक्की लग रही है। असल मुकाबला 11वीं सीट के लिए होना है, जिसके लिए दोनों ही गठबंधन को बाकी दलों का समर्थन चाहिए।

11वीं सीट पर किसका पलड़ा भारी ?

11वीं सीट पर किसका पलड़ा भारी ?

यूपी से राज्यसभा की 11वीं सीट पर किसी भी उम्मीदवार की जीत के लिए कांग्रेस, राजा भैया की जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) और बसपा की भूमिका अहम हो जाएगी। क्योंकि, कांग्रेस के 2, जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के 2 और बीएसपी के 1 विधायक हैं। इनमें से सपा के कांग्रेस से समर्थन मिलना लगभग तय लग रहा है। इसी तरह राजा भैया की चुनावों से पहले जिस तरह से सपा चीफ अखिलेश यादव से तल्खी बढ़ी थी तो वह भाजपा गठबंधन के साथ जा सकते है। बसपा के बारे में फिलहाल कोई भी अटकल लगाना मुश्किल है। भाजपा गठबंधन के पास अपने सात उम्मीदवारों को वोट देने के बाद 24 अतिरिक्त वोट बचेंगे और सपा गठबंधन के पास 19 अतिरिक्त वोट। यानि मौजूदा गुना-गणित के हिसाब से 11वीं सीट पर भी सत्ताधारी गठबंधन का पलड़ा भारी पड़ सकता है।

इन सांसदों का पूरा हो रहा है कार्यकाल

इन सांसदों का पूरा हो रहा है कार्यकाल

जुलाई में भाजपा से जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है वे हैं- पार्टी के मुस्लिम चेहरे जफर इस्लाम, शिव प्रताप शुक्ला, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और जय प्रकाश निषाद। जबकि, सपा से कार्यकाल पूरा करने वालों में सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह, विषंभर प्रसाद निषाद। इनमें सुखराम सिंह यादव के बेटे मोहित यादव हाल ही में बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+