UP: योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यह दिशाहीन बजट, इसमें कुछ नहीं
अखिलेश यादव ने विधानसभा के अंदर योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उप्र की भाजपा सरकार जवाब दे कि बेरोजगारी का रिकार्ड बनानेवाले 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए 34% की ग्रोथ रेट कहां से लाएंगे।

UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बजट को दिशाहीन बताते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने पिता के बारे में जवाब देते हुए कहा कि अगर आप हमारे पिताजी को कुछ कहोगे तो मै भी आपके पिताजी के लिए कुछ कह सकता हूं, लेकिन मैं नहीं कहूंगा क्योंकि नेताजी ने ये संस्कार हमें नहीं सिखाया है, मै चाहता हूं आगे से ऐसी बात ना हो।
वहीं सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से हमको 1 ट्रिलियन इकॉनोमी नहीं मिल सकती,नोएडा में एलिवेटेड रोड समाजवादियों की थी,सिंगल पेयर रोड,हमारे पास बुद्धि है,नेता सदन 6 साल में एक भी रोड बनाए हों तो बता दें... उप्र की भाजपा सरकार जवाब दे कि बेरोजगारी का रिकॉर्ड बनाने वाले 1 ट्रिलियन इकॉनमी बनाने के लिए 34% की ग्रोथ रेट कहां से लाएंगे। क्या उप्र के वित्त व अन्य विभाग फेल हो गये हैं, जो उप्र सरकार ने एक अमेरिकी कम्पनी को सलाह के नाम पर इस बड़े झूठ का तानाबाना बुनने का ठेका दे दिया है।
अखिलेश यादव ने सदन में कहा, "आप 6 साल में अगर एक भी सड़क यूपी स्टेट बजट के हेड से आपने फोर लेन बनाई हो तो आप बता दें। पुलिस हेडक्वार्टर समाजवादियों की देन है,हाईकोर्ट बिल्डिंग,डायल हैंड्रेड हमने दिया..इस विधानसभा के सामने हू ब हू बिल्डिंग लोकभवन है, उस समय गवर्नर साहब ने कहा था,इस तरह सचिवालय एनेक्सी जैसे नाम की बजाय कोई दूसरा नाम रखिए, मुझे खुशी है की कवि उदय प्रताप से पूछा तो उन्होंने कहा कि लोक भवन।"
अखिलेश यादव ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री जी से पूछना चाहता हूं बिल्डिंग कैसा बना है। उस हॉल उस ऑडिटोरियम में आकर कैसा लगता है,जो मुख्यमंत्री रहेगा उसके लिए है। नेता सदन से कहना चाहूंगा की 2027 से पहले हमको आना नहीं है, कम से कम जेपी एनआईसी को तो बना लें, उसका ऑडिटोरियम अगर बन जाए तो विज्ञान भवन से ज्यादा शानदार होगा। बनारस में जो रुद्राक्ष बना है वो 1200 की क्षमता है, बहुत प्रचार किया गया,जेपी एन आई सी में 1200 की क्षमता का सिर्फ गाड़ी पार्किंग है।"
'यह एक दिशाहीन बजट है, इसमें कुछ नहीं है'
नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार की ग्रोथ रेट से वर्तमान सरकार की ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत कम। वन ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए 34 प्रतिशत ग्रोथ रेट चाहिए। मुख्यमंत्री अपना आर्थिक सलाहकार बदलें। सलाहकार उनको बहला रहे हैं। डेटा को मैनेज करने के लिए 200 करोड़ खर्च किए जा रहे। सातवें बजट में हम कहां खड़े हैं सरकार को बताना चाहिए। जहां इन्वेस्टर मीट हुई वहां 20 दिन से सफाई नहीं हुई। 19 हजार एमओयू जो 33 लाख करोड़ के है सब हवा में दिखाए गए। 16.8 ग्रोथ रेट वित्त मंत्री ने बताई थी। एवरेज ग्रोथ रेट 7.8 है।












Click it and Unblock the Notifications