बहराइच: पुलिस जवानों से भरी बस पलटी, दर्जनों पुलिसकर्मी घायल, 5 की हालत नाजुक
सभी घायल पुलिसवालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की ये हादसा तब हुआ जब एक गाय एकदम से गाड़ी के सामने आ गई।
बहराइच। पुलिस जवानों से भरी एक बस पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में दर्जनों पुलिस के जवान घायल हुए हैं। घटना पयागपुर के पंडितपुरवा गांव की है। इस हादसे में 5 पुलिसवालों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी घायल पुलिसवालों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की ये हादसा तब हुआ जब एक गाय एकदम से गाड़ी के सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में जैसे ही ड्राइवर ने ब्रेक मारी रफ्तार के चलते बस अनियंत्रित होकर पटल गई।












Click it and Unblock the Notifications