IITian Baba: 'मैं कल्कि अवतार हूं', IIT बाबा अभय सिंह ग्रेवाल ने किया हैरान करने वाला दावा
IITian Baba Abhay Singh Garewal: महाकुंभ में आए IIT बाबा उर्फ अभय सिंह ग्रेवाल के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। बाबा ने खुद के बारे में जो दावा किया है, वह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मुंबई IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग करने के बाद लाखों की नौकरी छोड़कर अध्यात्म की ओर रुख करने वाले बाबा ने दावा किया है कि वह कल्कि अवतार हैं, और भगवान शिव ने उन्हें यह नाम दिया है।
बाबा ने एक राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि लोग उन्हें कई नामों से पुकारते हैं, लेकिन नाम से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि मुझे भगवान शिव से 'कल्कि' नाम मिला है। यह नाम महादेव ने मुझे ऋषिकेश में बताया था।" बाबा के अनुसार, 'अगर कर्म ठीक हैं तो नाम अपने आप बन जाता है। लोग नाम देते हैं, अगर कर्म सही होते हैं, तो नाम खुद ही सामने आता है।'

राम भी,माधव भी, कभी बन गए बटुक भैरव
बाबा ने कहा कि कल्कि नाम के अलावा भी उन्हें कई नाम दिए गए थे। जब वह ऋषिकेश में थे, तो उन्हें राघव नाम भी दिया गया, जिसे उन्होंने राम का स्वरूप बताया। साथ ही, लोगों ने उन्हें माधव नाम भी दिया और वाराणसी में एक तांत्रिक ने उन्हें बटुक भैरव कहा था।
यह भी पढ़ें Fact Check: क्या राहुल गांधी ने लड़की के साथ किया गजब का डांस? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई
कौन हैं IIT बाबा अभय सिंह ग्रेवाल?
अभय सिंह ग्रेवाल का गांव सासरौली है, जो हरियाणा के झज्जर जिले में स्थित है। उन्होंने डीएच लारेंस स्कूल से टॉप किया था और मुंबई IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की। IIT में अभय ने 731वीं रैंक हासिल की थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म करने के बाद बाबा अभय सिंह ने 2021 में कनाडा का रुख किया, जहां उनकी बहन परिवार के साथ रहती है। कनाडा में दो साल तक लाखों के पैकेज पर जॉब करने के बाद, कोरोना महामारी के दौरान वह भारत लौट आए।
अभय सिंह के पिता कर्ण सिंह पेशे से वकील हैं और अभय उनका इकलौता बेटा है। पिता ने बताया कि उनका बेटा बहुत होशियार था। हालांकि, पिछले छह महीने से अभय ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें Mahakumbh 2025: महाकुंभ में नागा संन्यासियों का हंगामा, फाड़े बैनर पोस्टर, जानिए पूरा मामला












Click it and Unblock the Notifications