Fact Check: क्या राहुल गांधी ने लड़की के साथ किया गजब का डांस? जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

Rahul Gandhi Dance Video: सोशल मीडिया पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी से जुड़े कई वीडियो फेक अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पूरी तरह से फेक है

वीडियों तेजी से हो रहा है वायरल

इंस्टाग्राम यूजर r.k.balotra.city.786 ने इस वीडियो को शेयर किया था, जिसे अब तक 55,966 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। यूजर प्रोफाइल देखने पर यह पता चला कि इस यूजर ने इस तरह के कई और वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिनमें से कई एआई द्वारा जनरेटेड थे। बहरहाल राहुल गांधी से जुड़े इस वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल इमेज पर सर्च किया गया, तो यह पता चला कि इसे कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किया है।

rahul gandhi jpg

ध्यान से देखें, तो खुल जाता है वीडियों का राज

वीडियो को ध्यान से देखा गया तो पता चला कि जिस व्यक्ति को राहुल गांधी बताया जा रहा है, उसके पैर जमीन से ऊपर दिखाई दे रहे हैं, जबकि जूते का रंग पैंट से मेल नहीं खा रहा है। इसके अलावा, उस व्यक्ति के बाल भी असामान्य रूप से दिख रहे हैं। इन बारीकियों से यह स्पष्ट होता है कि वीडियो एडिटेड है और संभवतः एआई द्वारा जनरेटेड है।

वन इंडिया हिंदी ने इस वीडियो की पड़ताल की और पाया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति राहुल गांधी या उनका हमशक्ल नहीं है।

Fact Check का निष्कर्ष

हमने वीडियो की सच्चाई की जांच करने के बाद पाया कि यह वीडियो एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ऐप की मदद से बनाया गया है। एआई डिटेक्शन टूल ने इसे एआई द्वारा निर्मित बताया है। वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए वीडियो के कमेंट सेक्शन को भी चेक किया गया, जिसमें कई यूजर्स ने इसे एआई जनरेटेड या डिजिटली क्रिएटेड बताया है।

इस वीडियो से यह साबित होता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली जानकारी हमेशा सही नहीं होती। बिना सत्यापित जानकारी के आधार पर किए गए दावे गलत साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें Rahul Gandhi: 'भारत से लड़ रहे'वाले राहुल के बयान पर भड़के सिंधिया ,आतंकियों,नक्सलियों से की तुलना

Fact Check

दावा

वन इंडिया हिंदी ने इस वीडियो की पड़ताल की और पाया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति राहुल गांधी या उनका हमशक्ल नहीं है।

नतीजा

इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक लड़की के साथ डांस कर रहा है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह व्यक्ति राहुल गांधी हैं, जबकि कुछ लोग इसे हमशक्ल बता रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+