UP News: INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो सपा चीफ अखिलेश यादव बनेंगे PM: सपा नेता का दावा

Akhilesh Yadav: देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले देश में INDIA गठबंधन बनाने की कवायद चल रही है। इसकी कई बैठकें भी हो चुकी हैं लेकिन अंतिम अंजाम पर पहुंचने से पहले ही अब पीएम बनने के दावे भी होने लगे हैं। सपा नेता ने दावा किया है कि यदि INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो सपा चीफ अखिलेश यादव ही पीएम बनेंगें।

अखिलेश यादव

दरअसल सपा के नेता काशी नाथ यादव ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि गठबंधन की सरकार बनी तो अखिलेश ही प्रधानमंत्री बनेंगे। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने गाजीपुर पहुंचे थे। दरअसल सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व में एमएलसी सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

इससे पहले उछल चुका है नीतीश का नाम

देश में बीजेपी के खिलाफ बन रहे इंडिया गठबंधन को लेकर इससे पहले नीतीश कुमार का नाम पीएम पद को लेकर उछल चुका है। नीतीश के पार्टी के नेता भी बयान दे चुके हैं कि गठबंधन बना और इसकी सरकार बनी तो नीतीश ही पीएम बनेंगे। लेकिन अब अखिलेश यादव की पार्टी के नेता ने अलग दावा कर गठबंधन को लेकर तरह तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+