IAS VRS in UP: सीएम योगी के खास अफसर रिग्जियान सैंफिल का वीआरएस हुआ मंजूर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चहेते अफसर रिग्जियान सैंफिल को वीआरएस मिल गया है।

UP News: उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर रिग्जियान सैंफिल का वीआरएस सरकार ने मंजूर कर लिया है। इसी महीने उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था।

रिग्जियान सैंफिल

नई दिल्ली में उत्तर प्रदेश के रेजिडेंट कमिश्नर के पद पर तैनात 2003 बैच के आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैम्फिल ने स्वास्थ्य आधार पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का अनुरोध किया था।

सैम्फिल पिछले एक साल में वीआरएस मांगने वाले उत्तर प्रदेश कैडर के चौथे आईएएस अधिकारी हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सैम्फिल द्वारा किए गए अनुरोध की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने स्वास्थ्य मुद्दे के आधार पर वीआरएस मांगा गया है और इस पर कार्रवाई की गई है।

अधिकारी ने बताया कि लद्दाख से ताल्लुक रखने वाले सैम्फिल वापस वहीं जाएंग। इससे पहले, पिछले साल रेणुका कुमार (1987 बैच), जुथिका पाटणकर (1988 बैच) और विकास गोठलवाल (2003 बैच) ने वीआरएस मांगा था।

रिग्जियान सैंफिल यूपी सरकार में कई अहम पदों पर काम करते रहे हैं। चाहे मायावती की सरकार रही हो या फिर अखिलेश यादव की सरकार। मायावती के शासनकाल में उन्होंने जालौन, बिजनौर और प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी के रूप में काम किया जबकि अखिलेश सरकार में भी 3 साल तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के तौर पर काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+