IAS Divya Mittal: 'सच्ची में जेल भेज दूंगी', कौन हैं डीएम दिव्या मित्तल जिनका वीडियो हुआ वायरल?
IAS Divya Mittal: इस वक्त न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल छाई हुई हैं। वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें वो लेखपाल और कानूनगो को जमकर फटकार लगा रही हैं। वो भरी सभा वो लेखपाल और कानूनगो को बोल रही हैं कि 'दोबारा मेरे सामने मत करिएगा, सच्ची में जेल भेज दूंगी आप लोगों को, जरा संभलकर काम कीजिए।'
दरअसल ये पूरा मामला सलेमपुर तहसील के ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा है, जिसमें 15 जून ग्राम प्रधान धनंजय यादव ने एक अर्जी जारी करके अवैध कब्जे की नपाई की मांग की थी लेकिन अफसरों ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

5 जलाई को मित्तल गांव में आोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसी दौरान वो लोगों से उनकी समस्याओं को सुन रही थीं, जब धनंजय यादव की बारी आई तो उन्होंने अवैध कब्जे वाले और अफसरों की लापरवाही की शिकायत डीएम से कर दी।
'सच्ची में जेल भेज दूंगी' (IAS Divya Mittal)
जैसे ही प्रधान से शिकायत की वहां पर मौजूद लेखपाल ने पेन-रजिस्टर उठाया और 6 जुलाई की डेट को जमीन की नपाई की तारीख लिख दी, जिसे देखते ही डीएम को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने लेखपाल और कानूनगो की लताड़ लगा दी।
'शर्म आनी चाहिए आप लोगों को' (IAS Divya Mittal)
उन्होंने कहा कि 'ये घोर लापरवाही है, ऐसी दोबारा हरकत की ना तो मैं सच्ची में जेल भेज दूंगी आप लोगों को, शर्म आनी चाहिए।' इसके बाद SDM को उन्होंने सारे मैटर की रिपोर्ट देने का निर्देश किया और लेखपाल सुभाष गौड़ को निलंबित कर दिया।
सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनीं IAS Divya Mittal
डीम मित्तल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोग जमकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसे ही अफसरों की जरूरत देश को है। आपको बता दें कि कड़क मिजाज डीएम दिव्या का ये कोई पहला वीडियो नहीं है, जो कि वायरल हुआ है, जबकि इससे पहले भी वो लोगों के बीच अपने एक्शन की वजह से चर्चित हो चुकी हैं।

कौन हैं IAS Divya Mittal
- आईएएस दिव्या मित्तल साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
- वो मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ था।
- दिव्या मित्तल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा से की थी फिर वो दिल्ली शिफ्ट हो गई।
- दिव्या मित्तल ने साल 2001-05 में दिल्ली आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई की थी।
- इसके बाद उन्होंने 2005-07 में आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की।
- इसके बाद वो लंदन में मोटी सैलरी पर काम कर रही थीं।

- लेकिन देश प्रेम इन्हें भारत वापस ले आया और फिर इन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और क्रैक भी किया।
- आपको बता दें कि दिव्या के पति गगनदीप सिंह ढिल्लो भी यूपी कैडर के आईएएस हैं।
- देवरिया से पहले वो बस्ती और सोनभद्र की DM रह चुकी हैं।
- जब वो सोनभरद्र में डीएम थी तब वो पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थीं क्योंकि इनके अथक प्रयास से ही लहुरियादह जैसे पहाड़ी गांव तक पानी पहुंचा था।












Click it and Unblock the Notifications