Kanwar Yatra 2025: आज से शुरू कांवड़ यात्रा ? क्या है इसके नियम? जानिए हर सवाल का जवाब
Kanwar Yatra 2025: हर साल सावन के महीने में शिवभक्त कांवड़ यात्रा करते है, ये इस महीने के प्रमुख आकर्षणों में से एक मानी जाती है। आज से सावन माह की शुरुआत हुई है और आज से ही कांवड़ यात्रा भी प्रारंभ हुई है। इस दौरान शिव भक्त 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ कंधे पर कांवड़ लेकर हरिद्धार से गंगा जल लेने जाते हैं और फिर उसी जल से भोलेनाथ का जलअभिषेक करते हैं। ये यात्रा बहुत ज्यादा कठिन होती है।

'कांवड़िया' किसे कहते हैं? (Kanwar Yatra 2025)
कांवड़ यात्रा एक तीर्थयात्रा है जिसमें शिवभक्त, जिन्हें 'कांवड़िया' कहा जाता है, हरिद्वार, गौमुख, गंगोत्री या सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर अपने स्थानीय शिव मंदिरों तक पैदल या साइकिल, ट्रक, बाइक आदि से यात्रा करते हैं। यह जल सावन मास के सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाया जाता है।
'कांवड़' का अर्थ क्या है? (Kanwar Yatra 2025)
'कांवड़' एक बांस की डंडी होती है, जिसके दोनों ओर मटका या जल पात्र बंधे होते हैं। कांवड़िया इसे अपने कंधों पर रखते हैं और पूरी यात्रा के दौरान इसे धरती पर नहीं रखते। यह यात्रा साधना, अनुशासन और संयम का प्रतीक होती है।
कांवड़ यात्रा का महत्व (Kanwar Yatra 2025)
मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान जब हलाहल विष निकला था, तब भगवान शिव ने उसे पीकर धरती को विनाश से बचाया। इस दौरान उनके शरीर की तपन को शांत करने के लिए देवताओं ने गंगा जल अर्पित किया। उसी परंपरा को निभाने के लिए भक्त कांवड़ लाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं।
आस्था और समर्पण का प्रतीक
यह यात्रा श्रद्धा, समर्पण, संयम और तपस्या की प्रतीक है। भक्त बिना जूते-चप्पल के, उपवास रखते हुए कठिन यात्रा करते हैं।
कांवड़ यात्रा के नियम (Kanwar Yatra 2025)
- कांवड़ में रखा जल कभी धरती पर नहीं रखा जाता।
- कांवड़ यात्रा के दौरान मांसाहार, मदिरा और अनुचित आचरण पूरी तरह वर्जित होता है।
- अधिकतर कांवड़िये सफेद या केसरिया वस्त्र पहनते हैं।
- जल अर्पण करने तक कांवड़िया शिवभक्ति में लीन रहते हैं और अमोद-प्रमोद से दूर रहते हैं।
- कांवड़ यात्रा का जिक्र 'वाल्मिकी रामायण' और 'आनंद रामायण' में भी मिलता है।
Disclaimer: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications