Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसे बदरा, उत्तराखंड में रेड अलर्ट,जानिए देश के बाकी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: मानसून ने पूरे उत्तर भारत में रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को दिल्लीवासियों के दिन की शुरुआत बारिश से हुई है, हालांकि बरसात के साथ-साथ उन्हें उमस भी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने यहां पर पहले से ही अलर्ट जारी किया हुआ था। मालूम हो कि आज यहां पर पूरे दिन बारिश होने के आसार हैं लेकिन इसके साथ ही लोगों को भयंकर उमस का भी सामना करना पड़ेगा।

आज राजधानी का अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री रह सकता है। अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 129 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -83 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -82 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -94 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली -121 एक्यूआई

हिमाचल में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और शिमला में आज भी भारी बरसात के आसार हैं,जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि यहां पर बादल फटने के बाद से हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पर जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

गुजरात में भारी बारिश की आशंका

सूरत, अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोतड, छोटा उदयपुर, दाहोद, द्वारका में आज हल्की बरसात के आसार हैं, अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब में भारी बारिश

जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट में येलो अलर्ट जारी है।

यूपी में होगी भारी बरसात

लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बुलंदशहर, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर और सोनभद्र में भी भारी बरसात के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में भी चेतावनी जारी (Aaj Ka Mausam)

भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर में आंधी-पानी की आशंका है।

केरल में भारी बारिश का अलर्ट

कासरगोड , कन्नूर , वायनाड , कोझीकोड , मलप्पुरम जिले; मध्य केरल के पलक्कड़ , त्रिशूर , एर्नाकुलम , इडुक्की , कोट्टायम में भारी बरसात के लिए चेतावनी जारी की गई है।

कर्नाटक में होगी बरसात

बेंगलुरु , बेल्लारी, बीदर, बीजापुर, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा में हल्की बरसात होगी इसके लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार में आज से लेकर अगले 5 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी है।

बंगाल में भारी बारिश की संभावना (Aaj Ka Mausam)

पुरुलिया, झाड़ग्राम , पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम वर्धमान, पूर्व मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना , कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+