दहेज में नहीं मिली कार तो पति ने दिया तीन तलाक, ससुर और ननदोई ने किया रेप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि दहेज में दो लाख रुपए और कार न मिलने पर उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर और ननदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मेरठ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की मांग की है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

तीन साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, खरखौदा थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली एक युवती की शादी दिल्ली निवासी रिजवान के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी में कार के बजाय बाइक मिलने से रिजवान शादी के ठीक बाद से ही खफा था। उसने अपनी पत्नी को अपने मायके से दहेज में कार और 2 लाख रूपए की नकदी लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। एक साल बाद महिला ने एक बेटी को जन्म दिया जिसे लेकर भी उसके ससुरालवालों ने तमाम हंगामा किया। मगर कार और नकदी के दहेज की मांग बनी रही।

ससुर और ननदोई ने किया रेप

ससुर और ननदोई ने किया रेप

पीड़िता की माने तो उसका पति किसी काम से घर से बाहर गया था। इसी दौरान उसके ससुर आस मोहम्मद ने उसे कमरे में बंद करके उसके साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं पीड़िता को कमरे में बंद करके उसे भूखा-प्यासा रखा गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी सास ने उसके ननदोई को उसके साथ कमरे में बंद कर दिया। नन्दोई ने जब उसके साथ जबरदस्ती शुरू की तो उसने उसके हाथ जोड़कर यह भी कहा कि वह 3 महीने की गर्भवती है, लेकिन वह नहीं माना। उसने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

पति ने दिया तीन तलाक

पति ने दिया तीन तलाक

17 जुलाई को पीड़िता का पति वापस आया तो पीड़िता अपने कमरे में भूखी-प्यासी बंद थी। पीड़िता ने जब रिजवान को ससुर और नन्दोई की करतूत बताई तो पति ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसकी सास के उकसाने पर रिजवान ने उसे तीन तलाक दे दिया और कार में बिठाकर जबरन उसकी बेटी समेत उसे खरखौदा छोड़ गया।

पुलिस ने किया केस दर्ज

पुलिस ने किया केस दर्ज

पीड़िता अपने परिजनों के साथ खरखौंदा थाने पहुंची और अपने पति समेत उसके साथ दरिंदगी करने वाले ससुर और नन्दोई समेत ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को भेजा गया है। जल्द ही आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।

ये भी पढ़ें: अब लपेटे में आए निदा खान के खिलाफ फतवा जारी करने वाले, FIR के आदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+