जंगल में मिला पति-पत्नी का शव, भाई ने कहा अवैध संबंध रखता था इसलिए मारा गया
बरेली। यूपी के बरेली जिले के हरहरपुर गांव में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। पति का शव पेड़ से लटका मिला तो पत्नी का शव जमीन पर पड़ा मिला। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बहेड़ी के हरहरपुर गाँव में देर रात पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या की आशंका जताई है। हरहरपुर डूंडा सुमाली निवासी वीरपाल व उसकी पत्नी सुनीता मंगलवार शाम करीब 4 बजे जंगल में लकड़ी लेने गये थे। लेकिन देर तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने दोनों की खोजबीन की रात करीब 10 बजे गन्ने के खेत में महिला का शव मिला। जिसकी गला घोट हत्या की गई थी। पास ही पेड़ से युवक का शव लटका मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुँच शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिए। पुलिस का मानना है कि पत्नी की हत्या कर पति ने पेड़ से लटक आत्महत्या की है। फ़िलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, साथ ही मामले की जाँच भी शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण के अनुसार परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिवार का कहना है उनके भाई की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है।












Click it and Unblock the Notifications