सऊदी अरब से फोन पर शौहर देता है तलाक की धमकी, बीवी को बताया कर ली है दूसरी शादी

बीजेपी सांसद के दौरे की जानकारी के बाद इशरत जहां भी अपनी पांच साल की बेटी और मां के साथ वहां पहुंच गई और तीन तलाक के मुद्दे पर बिफरकर रोने लगी।

इलाहाबाद। 5 साल की बेटी और पत्नी को घर छोड़कर सऊदी अरब कमाने गए पति ने वहीं पर दूसरी शादी कर ली। इसके बाद घर फोन कर पत्नी से बोला की अगर विरोध किया तो फोन पर ही तलाक दे दूंगा। हैरान-परेशान पत्नी ने इसके बाद भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर से मुलाकात कर अपना दुखड़ा सुनाया। मामले में सांसद विनोद सोनकर ने सीओ को मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की कॉपी उपलब्ध करने का निर्देश दिया है। ताकि विदेश मंत्रालय के माधयम से पति को गिरफ्तार कर भारत ले आया जा सके। पीड़ित महिला अपनी मां-बेटी के साथ सोनकर से मिलने पहुंची तो सैकड़ों लोगों ने महिला की आवाज बुलंद की।

साऊदी अरब से फोन पर शौहर देता है तलाक की धमकी, बीवी को बताया कर ली है दूसरी शादी

सांसद कर रहे थे दौरा

मामला कौशांबी के मानिकपुर थानाक्षेत्र के बभनपुर गांव का है। यहां सांसद और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सोनकर दौरा करने पहुंचे थे। जानकारी होने पर गांव की ही रहने वाली इशरत जहां भी अपनी पांच साल की बेटी और मां के साथ वहां पहुंच गई और तीन तलाक के मुद्दे पर बिफरकर रोने लगी। चुंकी मामला तीन तलाक के मुद्दे से जुड़ा था तो वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने इशरत को न्याय दिलाने की मांग की। इशरत ने बताया की 'साहब मेरे साथ बहुत नाइंसाफी हो रही है, मेरे शौहर ने सऊदी अरब में दूसरी शादी कर ली है और फोन पर धमकी देते हैं की मैंने विरोध किया तो मुझे फोन पर ही तलाक दे देंगे। अब मैं अपना और इस मासूम बेटी का क्या करूं, मुझे इंसाफ दिलाइए या योगी जी से मिलाइए।'

साऊदी अरब से फोन पर शौहर देता है तलाक की धमकी, बीवी को बताया कर ली है दूसरी शादी

विदेश मंत्रालय से मदद का भरोसा

इशरत की शादी 6 साल पहले हथिगवां कैमा गांव में हुई थी। शादी के बाद शौहर कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। इशरत ने बताया की शौहर ने वहां दूसरी शादी कर ली है और फोन कर तलाक देने की धमकी दे रहा है। इसके बाद विनोद सोनकर ने तत्काल सीओ को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है की मुकदमे की एक कॉपी उन्हें मुहैया कराई जाए, जो विदेश मंत्रालय भेजी जाएगी। मंत्रालय की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+