YouTuber Malti Chauhan की मौत मामले में सनसनीखेज खुलासे, 3 महीने से झगड़ा.. अफेयर की चर्चा..
मशहूर यू-ट्यूबर मालती चौहान की मौत के मामले में कई नए तथ्य सामने आए हैं। मालती चौहान का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में छत के पंखें से लटका मिला था। पुलिस आत्महत्या या हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लगी हुई है। पुलिस ने मालती के पति विष्णु को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा कि 3 महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
बता दें कि संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र के काली जगदीशपुर निवासी और पूर्वाचल की मशहूर यू-ट्यूबर मालती चौहान का शव बृहस्पतिवार की सुबह कमरे में छत के पंखें से लटका मिला। मालती चौहान के पति की मौसी जियना देवी और सास ज्ञानमती के अनुसार, बुधवार की रात दूध की बोतल और दो वर्षीय बेटे युवराज को उन्हें देकर मालती अपने कमरे में सोने चली गई।

बृहस्पतिवार सुबह जब युवराज मां के पास जाने की जिद्द करके रोने लगा। तब जियना देवी उसे लेकर कमरे में गई। दरवाजा बंद देखकर आवाज दी, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब उन्होंने जंगले से झांककर देखा, तो मालती को फंदे से लटका देखा। वहीं उनका कहना है कि उस पूरी रात पति विष्णु तिराहे पर स्थित स्टूडियो में सो रहा था। उधर, मालती के पिता दीपचंद्र ने दामाद पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
पुलिस मामले के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित करते हुए छानबीन में जुटी है। वहीं गांव वाले मालती की हत्या में कुछ लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है। छानबीन में यह भी पता चला है कि पिछले तीन महीने से पति-पत्नी के बीच शक को लेकर विवाद चल रहा था। मालती जहां एक लड़की से विष्णु के संबंध होने की शंका में थी। वहीं विष्णु को मालती से एक युवक के संबंध होने का शक रहता था।
छानबीन में यह भी पता चला कि पिचले कुछ दिनों से इस विवाद ने तूल पकड़ लिया था। यह प्रकरण 3 बार स्थानीय थाने भी पहुंच चुका था। इतना ही नहीं इस मामले के पटाक्षेप के लिए अन्य यू-ट्यूबर टीम द्वारा हस्तक्षेप भी किया गया, लेकिन बात नहीं बन सकी थी। दिन प्रति दिन आरोप प्रत्क्षरोप चलता रहा।
साथ ही पिछले महीने मालती चौहान द्वारा नाथनगर निवासी अर्जुन वर्मा से विवाह करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अर्जुन वर्मा मालती चौहान की मांग में सिंदूर लगाते हुए दिख रहे है। साथ में पति विष्णु भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि इसके बाद वह अर्जुन के साथ कहीं चली गई थी। मृतक मालती चौहान कुछ दिन पहले पति विष्णु से विवाद के चलते मायका उमरी कला चली गई थी। काफी मान मनौव्वल के बाद वो वापस सुसराल लौटी थी।
फिलहाल पुलिस ने मालती चौहान के पति विष्णु को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। ये मामला काफी पेचीदा हो गया और यू-ट्यूबर मालती चौहान की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Uttar Pradesh Weather Alert: Lucknow समेत 24 जिलों में 4 दिन बारिश-तूफान, कहां-कहां IMD का ओलावृष्टि अलर्ट? -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग












Click it and Unblock the Notifications