शादी की सालगिरह पर गिफ्ट के इंतजार में बैठी थी पत्नी, मिली खौफनाक मौत
संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में एक युवक ने दहेज की मांग पूरी न होने अपनी पत्नी को फांसी लगाकर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद पूरा परिवार मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मृतक विवाहिता के परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है।

यह है मामला
घटना संभल सदर कोतवाली के बेगम सराय इलाके की है। संभल, बेगम सराय के रहने वाला अकबर दिल्ली में नौकरी करता था। वहां उसकी मुलाकात सना खान के साथ हुई। दोनों ने लव मैरिज कर ली। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही अकबर सना से दहेज की मांग करने लगा। मृतका सना खान के परिजनों का आरोप है कि आरोपी अकबर ने उसकी हत्या करके उसके शव को पंखे से लटका दिया।

शादी की सालगिरह पर दी सजा
परिजनों की मानें तो सना खान और अकबर की शादी 28 जून 2017 को हुई थी। सना शादी की सालगिरह पर पूरानी बातों को भूलाकर अपने पति अकबर का इंतजार कर रही थी। शायद वह कोई गिफ्ट भी लेकर आएगा, लेकिन उसे क्या पता था कि वह उसे इसी दिन मौत के घाट उतार देगा।

पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
शादी की सालगिराह के दिन आरोपी पति ने अपनी पत्नी को पंखे पर लटकाकर मौत घाट उतार दिया। मामले की जानकारी के मिलते ही युवती के परिजन संभल पहुंचे। घटना की जनाकारी पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बीवी को फोन पर दिया तीन तलाक, फिर एक महीने तक बंधक बनाकर पीटा












Click it and Unblock the Notifications