बीवी को दोस्तों से संबंध बनाने को किया मजबूर, चलाया धारदार हथियार
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने पीड़िता पर धारदार हत्यार से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता घायल हो गई।
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर रिश्ते की मर्यादा को तार-तार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जिस पति के साथ सात फेरे लिए, उसी ने अपनी पत्नी पर दोस्तों के साथ अवैध संबध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो पति ने पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पीड़िता घायल हो गई। मामला थाना गंगानगर क्षेत्र का है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति शराबी किस्म का है और वो आये दिन मारपीट करता रहता है। अपने दोस्तों को घर पर लाकर शराब पिलाता है और उनके साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डालता है।
जब पीड़िता विरोध करती है तो वो उसकी जमकर पिटाई करता है। हद तो तब हो गई जब पीड़िता से अपने दोस्तों से फिर अवैध संबंध बनाने को कहा और उसने मना किया तो पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता लहूलुहान हालत में एसएसपी ऑफिस पहुंची और आला अधिकारियों से आपबीती सुनाई।
एसपी क्राइम ने मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़िता को डॉक्टरी जांच के लिए भेज दिया और सम्बंधित थाने के थाना अध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications