VIDEO: PWD वाले हैवान पति, दहेज की खातिर किया रिश्ते से तोड़फोड़

हैवान पति ने पत्नी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई, बड़ी मुश्किल से उसने पति के चंगुल से बचकर अपने मायके की शरण ली।

आगरा। जिस युवती ने सात फेरे लेने के बाद सात जन्मों तक जीने-मरने की कसमें खाई थी, उसी को हैवान पति ने बंधक बनाकर दहेज की खातिर सितम दिए। ये हैवान कोई साधारण नहीं बल्कि जालौन के उरई में पीडब्यूडी विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात है। पवन ने पत्नी को थर्ड डिग्री देने के बाद धमकी दी कि अगर उसने कानूनी कार्रवाई की तो उसके लिए ठीक नहीं होगा। फिलहाल पीड़ित युवती ने पुलिस की शरण ली है और हैवान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

VIDEO: PWD वाले हैवान पति, दहेज की खातिर किया रिश्ते से तोड़फोड़

देखिए VIDEO...

दरअसल ये मामला है आगरा के थाना एत्मादुद्दौला इलाके का, वहां की रहने वाली एक विवाहिता का पति 4 साल से दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करता रहा। हैवान पति ने पत्नी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई, बड़ी मुश्किल से उसने पति के चंगुल से बचकर अपने मायके की शरण ली। अब विवाहिता ने थाना एत्मादुद्दौला में दहेज और मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

पीड़िता मनोरमा का आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी में मायका है। पीड़िता के भाई जयंत ने बताया कि 2010 में उसने अपनी बहन मनोरमा की शादी लोकेश नाम के व्यक्ति के साथ की थी और शादी में दहेज का सारा सामान और नगद भी दिया था। शादी के कुछ महीनों तक मनोरमा का पति के साथ घर खुशहाल था लेकिन शादी के 1 साल होने के बाद ही पति लोकेश ने मनोरमा के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया।

लोकेश मनोरमा और 3 साल के बेटे को लेकर अपने साथ उरई ले गया और अपने साथ रखने लगा। 28 मई कि शाम को मनोरमा का पति उसके साथ मारपीट करके उसको मायके ट्रांस यमुना फेस टू स्थित उसके भाइयों के पास छोड़ गया। वहीं पीड़िता के भाई जयंत ने आरोपी जीजा लोकेश के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। एत्मादुद्दौला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+