मथुरा: अजित सिंह को सुनने से ज्यादा उनका हेलिकॉप्टर देखने के लिए जुटी भीड़ !

मथुरा के मांट विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी के लिए वोट बटोरने पहुंचे अजित सिंह ने बारी-बारी विरोधियों पर हमला बोला। लेकिन जनता का उत्साह अजित का भाषण न होकर उनका हेलिकॉप्टर रहा।

मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह मथुरा के मांट इलाके में जनसभा करने पहुंचे। अजित सिंह यहां हैलीकॉप्टर से पहुंचे। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अजित सिंह मांट विधानसभा में राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी योगेश नोहवार के पक्ष में यहां जन सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उनका पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। अजित सिंह ने जनता का अभिवादन स्वीकार किया और इसके बाद उन्होंने मंच से सभा में मौजूद जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2017 में मोदी का भविष्य जनता तय करेगी। इस चुनाव में उनकी कोई लहर नहीं है।

मथुरा: अजित सिंह को सुनने से ज्यादा उनका हेलिकॉप्टर देखने के लिए जुटी भीड़ !

अजित सिंह ने कहा कि जनता दिल्ली सरकार से तंग है। दिल्ली सरकार ने ढाई साल में एक भी काम नहीं किया। मोदी जी ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। ऐसे में गांवों का विकास कब होगा ? गन्ना किसानों का पैसा कब मिलेगा ? नोटबंदी से सब्जी बंदी हो गई है। उन्होंने कहा कि इनका विकास से कोई मतलब नहीं है। ये तो दंगे कराते हैं। अजित सिंह ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने भी सिर्फ परिवार का ही विकास किया है। जनता के लिए आगरा से लखनऊ तक एक सड़क बनी जिसमें भी 15 हजार करोड़ की लागत लगा दी गई।

मथुरा: अजित सिंह को सुनने से ज्यादा उनका हेलिकॉप्टर देखने के लिए जुटी भीड़ !

अपनी पार्टी के बारे में बोलते हुए अजित सिंह ने कहा कि इस बार रालोद को पूर्वांचल में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। यूपी कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। तो सपा ने मीडिया में पैसा बांटकर अपना प्रचार किया है। अखिलेश सरकार ने 550 करोड़ के विज्ञापन दिए हैं। रालोद हमेशा किसानों और मजदूरों के हित की लड़ाई लड़ती रही है।

मथुरा: अजित सिंह को सुनने से ज्यादा उनका हेलिकॉप्टर देखने के लिए जुटी भीड़ !

वहीं बसपा प्रत्याशी पर तंज कसने से भी अजित सिंह नहीं चूके। मांट से बसपा प्रत्याशी को निशाना बनाते हुए उन्होंने कहा कि यहां एक बाजीगर रहता है, उससे होशियार रहना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+