UP Weather: कल होगी बारिश? किसानों के पास गेहूं की कटाई के लिए दो दिन का मौका, फिर चलेगी आंधी और गिरेंगे ओले
UP Weather update: उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम को देखकर किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 12 अप्रैल से पहले किसान अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों की कटाई कर लें।
क्योंकि 13 14 और 15 अप्रैल को भारी बारिश के साथ ही आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है। जिससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान होगा।

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जारी सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जहां गेहूं की कटाई और मड़ाई नहीं हुई है वहां पर किस युद्ध स्तर पर अपने खेतों में लगे हुए हैं। हर हाल में 2 दिन के अंदर किसान अपने फसलों को सुरक्षित कर लेना चाहते हैं।
वाराणसी में बुधवार भोर में आई थी आंधी
बात करें वाराणसी और पूर्वांचल की तो बुधवार भोर में 4:00 बजे तेज आंधी आई थी जिसके चलते किसान काफी चिंतित हो गए थे। सुबह से ही किसान अपने फसलों को एकत्र करने में जुटे थे।
इसी तरह शाम होते ही कानपुर समय आसपास के जनपदों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा अयोध्या और गाजीपुर में भी हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिली। मौसम में हो रहे बदलाव को देखकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं।
चिलचिलाती धूप में किसानों द्वारा गेहूं की कटाई की जा रही है। वहीं जिन इलाकों में किसानों द्वारा अपनी गेहूं की फसल को काट लिया गया है वहां पर थ्रेसिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बढ़ी परेशानी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ को सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर उत्तर भारत में 13 अप्रैल से देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।
इसके अलावा मौसम वैज्ञानिकों द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि अगले 5 दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। कुछ जनपदों में हल्की बूंदाबादी भी हो सकती है। वही बात करें तापमान की तो 11 अप्रैल को वाराणसी का मिनिमम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications