सहारनपुर में मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

सहारनपुर: कई दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि बारिश के कारण जान-माल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारी बारिश के कारण मकान गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई जिनमें 4 बच्चे भी शामिल है। ये घटना थाना गंगोह क्षेत्र की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: भारी बारिश के चलते गाजियाबाद के खोड़ा में गिरी पांच मंजिला इमारत,कोई हताहत नहीं

house collapsed due to heavy in saharanpur, 6 dead

खबर के मुताबिक, शनिवार सुबह गंगोह थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के 6 लोग के ऊपर मकान गिरने से उनकी मौत हो गई, मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मकान के मलबे को हटाने का काम जारी है। शुक्रवार को भी थाना रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गांव इस्लामनगर में कच्चे मकान के गिरने से दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची की दबकर दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में मकान गिरने से 6 से अधिक लोग घायल हो गये।

बता दें कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण चारों तरफ पानी ही पानी है। वहीं, भारी बारिश के कारण कई जगह मकान गिरने की घटना सामने आई है। इन हादसों में अबतक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्य भारी बारिश की चपेट में हैं, सड़कें तक भारी बारिश के कारण पानी में डूब गई हैं।

ये भी पढ़ें: गोरखपुर: आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+