Banda News: सांप को भगाने के चक्कर में घर जलकर खाक.. एक गलती ने सबकुछ किया तबाह

उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान कर देने वाला दुखद मामला सामने आया है। यहां एक परिवार का छोटी सी गलती से सबकुछ जलकर खाख हो गया। बताया जा रहा है कि घर में घुसे सांप को भगाने लिए परिवार ने कंडे जलाकर धुआं किया तो घर में आग लग गई। आग की लपटों में नकदी, समेत जेवर और अनाज तक जलकर राख हो गया।

बता दें कि पूरा मामला गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पैगंबरपुर गांव का है। जहाँ शनिवार सुबह करीब दस बजे राजकुमार उर्फ चुनकाई के घर में सांप निकल आया। गृहस्वामी की गैरहाजरी में परिजनों ने सांप को भगाने के लिए कंडे जलाकर धुआं किया और सांप के निकलने का इंतजार करने लगे। जिसके कुछ देर बाद आग धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता, आग ने विकराल रूप ले लिया था।

house caught fire while trying to drive away a snake in banda district of UP

आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया गया, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग के चलते घर में रखी 10 हजार रुपये, जेवर व अनाज समेत 2 लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी राजकुमार दिल्ली में मजदूरी करता है। घर में घटना के समय उसकी पत्नी, 2 पुत्री और 3 पुत्र थे। हल्का लेखपाल ने जांच रिपोर्ट तैयार कर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+