6 जगह किया बहन का रिश्ता और टिका नहीं एक भी शौहर, फिर ये खेल ही किया खत्म

आरोपी भाई का कहना है की उसने अपनी बहन का 6 जगह रिश्ता किया लेकिन बहन के गलत स्वभाव के चलते सभी शौहर उसे छोड़कर चले गए।

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में देर रात एक भाई ने इज्जत की खातिर अपनी बहन की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और खून से लथपथ चाकू लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्यारे भाई को इज्जत और मान-मर्यादा की खातिर बहन की हत्या करने के बाद कोई पछतावा नहीं है।

6 जगह किया बहन का रिश्ता और टिका नहीं एक भी शौहर, फिर ये खेल ही किया खत्म

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर की कोतवाली नई मंडी क्षेत्र के सुभासनगर कॉलोनी का है जहां एक भाई ने अपनी बहन को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया क्योंकि भाई को अपनी बहन के चाल चलन पर शक था। आरोपी भाई का कहना है की उसने अपनी बहन का 6 जगह रिश्ता किया लेकिन बहन के गलत स्वभाव के चलते सभी शौहर उसे छोड़कर चले गए। बहन के गलत स्वभाव के चलते आरोपी भाई के अन्य भाई बहन की शादियों के रुकावट होने पर बहन को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली।

साजिश के चलते देर शाम आरोपी भाई कामिल अपनी बहन शंजीदा के घर पंहुचा और अपनी बहन शंजीदा पर धारदार हथियार से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया, कुछ देर बाद ही शंजीदा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में हत्यारा भाई खून से लथपथ चाकू लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को सूचना दी की मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है। पुलिस ने हत्यारे भाई को हिरासत में ले लिया है और मृतक शंजीदा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+