होमगार्ड को महिलाओं ने सबके सामने जमकर पीटा, देखिए वीडियो
महिलाओं का आरोप है कि होमगार्ड अवैध वसूली कर रहा था और उसने 1000 रुपए छीनकर मारपीट की। इसी दौरान एक महिला के कपड़े फट गए जिसके बाद होमगार्ड की पिटाई हुई।
मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में 2 महिलाओं ने सरेराह होमगार्ड को पकड़ कर पिटाई कर दी। महिलाओं का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने उसके पति से 1000 रुपए छीने और विरोध करने पर डंडे से मारा।

मुरादाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के गुरहट्टी चौराहे पर होमगार्ड की ड्यूटी लगी रहती है। आरोप है कि होमगार्ड ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करता है। अनीता ने आरोप लगाया कि उनका पति कचहरी से स्टेशन तक ई रिक्शा चलाता है। यहां तैनात होमगार्ड उससे सुविधा शुल्क वसूलता है। न देने पर रिक्शा पर डंडे से मारता है। जिससे कई बार रिक्शा टूट चुका है।
रविवार को अनीता अपनी ननद बबीता और पति के साथ स्टैंड पर मौजूद थी। इस दौरान होमगार्ड आया और पैसे की डिमांड करने लगा। मना करने पर पति को डंडे से मारा और जेब से 1000 रुपए निकाल लिए। यह देख महिलाओं ने इसका विरोध किया और होमगार्ड से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। धक्का-मुक्की में एक महिला के कपड़े फट गए।
इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बड़ी मुश्किल से होमगार्ड वहां से अपने-आप को बचाकर भाग पाया। इस हंगामे के बीच होमगार्ड का साथी भी था, लेकिन साथी को पीटता देख उसने चुप रहने में ही भलाई समझी। चुपचाप पूरा मामला देखता रहा। फिलहाल मौका देखते ही पुलिसकर्मी और महिलाए बिना किसी कानूनी कार्रवाई किए खिसक लिए।












Click it and Unblock the Notifications