Holi 2025: होली के लिए बदला नमाज का समय, मौलाना फिरंगी महली ने कहा अफवाहों पर न दें ध्यान
Holi 2025: हिंदू हो या मुस्लिम सभी के लिए मार्च का महीना काफी अहम है। क्योंकि, इस महीने हिंदू समाज के लोग होली का त्योहार मनाएंगे और मुस्लिम समाज के लोग रमजान में रोजा रख रहे हैं। होली रमजान को देखते हुए प्रदेश की पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। दरअसल, होली और जुमे की नमाज 14 मार्च यानी शुक्रवार को एक साथ पड़ रही है।
होली और जुमे की नमाज को देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरु और लखनऊ ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने नमाज को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। फिरंगी महली ने जुमे की नमाज का समय बढ़ाने का फैसला लिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'होली और रमजान का दूसरा जुम्मा 14 मार्च को है।'

इसी सिलसिले में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने नमाज का समय बढ़ा दिया है। इसी तरह हमारे हिंदू भाइयों ने होली के जुलूस का समय बदल दिया है। हमें उम्मीद है कि दोनों समुदाय अपने-अपने धर्म के अनुसार त्योहार मनाएंगे। इस दौरान उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और त्योहार को अच्छे से मनाएं।
वहीं, दूसरी तरफ होली के त्यौहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढका जा रहा है। अलीगढ़ जिले से मस्जिदों को तिरपाल से ढकने की वीडियो भी न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने जारी की है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, अलीगढ़ प्रशासन के निर्णय के अनुसार होली के त्यौहार से पहले मस्जिदों को तिरपाल से ढका जा रहा है।
इतना ही नहीं, अयोध्या में होली के त्योहार को लेकर जुमे की नमाज का समय बदला गया है। दरअसल, पुलिस-प्रशासन ने मुस्लिम समाज से नमाज के समय को लेकर बदवाल करने की गुजारिश की थी। जिसे आयोध्या में मुस्लिम समाज के धर्म गुरुओं ने मान लिया है। मौलवी मोहम्मद हनीफ ने शुक्रवार (जुमा) की नमाज के लिए गाइडलाइन भी जारी किए हैं।
मस्जिद सराय की कमेटी के अध्यक्ष हनीफ ने कहा कि होली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए जुमे की नमाज के समय बदलाव किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि होली के मद्देनजर अयोध्या की सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज दोपहर 2 बजे के बाद अता की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Holi 2025: होली के बाद ऐसे करें बालों की देखभाल, जिद्दी रंग हटाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय












Click it and Unblock the Notifications