Holi 2025: बाजार में बिक रही 50 हजार रुपये किलो 'गोल्डन गुजिया', 1 गुजिया की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
Holi 2025 Golden Gujiya: रंगों के त्योहार होली पर हर तरफ चहल-पहल नजर आ रही है। बाजार में दुकानें रंग-बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल, मिठाइयों से सजे नजर आ रहे हैं। देश भर की बाजार खरीदरादों से गुलजार हो चुकी हैं।
इस सबके बीच होली के बाजार में एक ऐसी गुजिया बिक रही है जो सभी के आकर्षण का केंद्र है। ये गुजिया कोरई आम गुजिया नहीं है बल्कि ये 'गोल्डन गुजिया' है, जी हां ये असली सोने से बनी गुजिया है। बाजार में सोने की गुजिया की कीमत सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कहां बिक रही ये 'गोल्डन गुजिया' और इसकी कीमत और खासियत क्या है?

कहां बिक रही ये गोल्डन गुजिया?
होली के शुभ अवसर पर ये शाही गोल्डन गुजिया उत्तर प्रदेश के गोंडा में तैयार करवाई गई है और यहां पर ही बिक रही है। गोंंडा की मिठाई की दुकान श्री गौरी स्वीट्स पर ये गुजिया बिक रही है। स्वीट्स के मैनेजर शिवाकांत चौबे ने ये अनोखी गुजिया बनवाई है और सेल कर रहे हैं। इन्होंने सोने की नहीं चांदी की भी गुजिया बनावाई है।
गोल्डन गुजिया की कीमत क्या है?
मिठाई की दुकान के मैनेजर शिवाकांत चौबे ने बताया कि गोल्डन गुजिया 50 हजार रुपये किलो है और एक नग यानी एक पीस की कीमत 1300 रुपये है।
गोल्डन गुजिया में क्या है खास?
मिठाई की दुकान के मैनेजर ने बताया कि इसकगोल्डन गुजिया पर सोने की परत चढ़ी हुई है और इसके अंदर स्वर्णभस्म, कश्मीर का केसर, हिमाचल का चिलगोजा समेत अन्य चीजें डाल कर तैयार किया गया है। होटल के मैनेजर ने बताया पारंपरिक स्वाद और शाही टच देने के लिए इसमें प्योर सोने की परत चढ़ाई गई है। इसी तरह चांदी की परत वाली भी गुजिया समेत अन्य वैराइटी की गुजिया इस शॉप पर बिक रही है।
होली पर गुझिया का रेट 50 हजार रुपए किलो। विदेशी ड्राइफ्रूट्स और गोल्ड वर्क से ये गुझिया UP में गोंडा जिले के मिठाई व्यापारी ने बनवाई है। पता नहीं कौन खरीदता होगा? pic.twitter.com/TUKRnKmv04
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 12, 2025
इस लिंक पर क्लिक करके देखें वडियो












Click it and Unblock the Notifications