Holi 2025: होली पर इस शहर में तैयार हुई 25 इंच के 'महाकुंभ' गुझिया, बना रिकॉर्ड
Holi 2025: होली के त्योहार में रंग-गुलाल और हर्षोल्लास के अलावा अगर कुछ सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है तो वो है गुझिया। अगर गुझिया को भारत के हर घर की पसंदीदा मिठाई कही जाए तो कोई नई बात नहीं होगी। होली के आते ही हर घर, गली मोहल्ले और दुकानों पर गुझिया की खुशबू अपनी ओर खिंचने लगती है।
वैसे तो आपने मीठी और खोए से भरी गुझिया बहुत खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी रिकॉर्ड बनाने वाली गुझिया खाई है? अगर नहीं खाई है तो जरा लखनऊ की ये दुकान घूम आइए।

Holi 2025: खास है 'महाकुंभ' गुझिया
होली के रंग में खुशी-हर्षोल्लास के बाद इस त्यौहार में सबसे खास चीज होती है गुझिया। आपने कई तरह की गुझिया खाई होगी लेकिन आपने इस गुझिया के बारे में नहीं जानते हैं। जी हां..उत्तर प्रदेश में इस बार बनी है भारत की सबसे बड़ी गुझिया जिसने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मिठाई की दुकान ने होली के अवसर पर भारत की सबसे बड़ी गुझिया बनाई है। इसकी लंबाई 25 इंच और वजन 6 किलो है जिसने 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कराया है।
यह विशालकाय गुजिया अब चर्चा में है। इसे खास कारीगरी से बनाया गया है और इसका स्वाद भी लाजवाब बताया जा रहा है। मिठाई की दुकान के मार्केटिंग हेड क्षितिज गुप्ता न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहते हैं, "पूरे भारत में कई त्यौहार मनाए जा रहे हैं। रमजान, होली और इंडिया की जीत ये सब एक समय में ही हुआ इससे पहले हमारे यहां इस साल महाकुंभ था, जिसका बहुत महत्व है। हम ऐसी चीजें समर्पित करने की कोशिश करते हैं जो लोगों के करीब हों और इसलिए हमने यह 'महाकुंभ' गुझिया तैयार की है।"
क्षितिज कहते हैं कि हम हर बार कुछ नया करने की कोशिश करते हैं और लोगों को कुछ अलग परोसने के लिए तैयार रहते हैं इसलिए इस बार हमनें ये 'महाकुंभ गुझिया' तैयार किया है। हमने दो तरह की गुझिया बनाई है एक जिसमें संगम पर बने इस पुल से प्रेरित है और ये त्रिवेणी संगम को समर्पित है।
Holi 2025: 'विविधता' को दर्शाती कारीगरी
इस गुझिया पर भारत का झंडा भी बना है इस पर क्षितिज का कहना है कि भारत में हर वर्ग के लोग रहते हैं वो एक भारतीय की तरह आते हैं। वहीं इस गुझिया को खास तरह की चाशनी में बनाया गया है और इसमें पिचकारी भी डाली गई है जो होली को दर्शाता है। ये लोगों के डिमांड पर बनाया गया है और वो इस पर अपनी सकारात्मक प्रक्रिया भी दे रहे हैं।
वहीं इस दुकान पर रमजान के लिए भी एक स्पेशल गुझिया बनाई गई है जिसे सेवईयां और खजूर भर कर बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications