पैर धोकर पानी पीने से बीमारी दूर करने का दावा करता है ये बाबा, इसपर हैं ये गंभीर आरोप
अमेठी। आंखों पर पट्टी बांध कर बैठे इस शख्स का दावा है के इस पर मालिक मोहम्मद जायसी की सवारी आती है। इसके ज़रिए लोगों की भीड़ उसके पास जमा होती है और वो लोगों को ठीक करने का दावा करता है। फिलहाल ये शख्स रोज़ा भी रख रहा है और लोगों को इसके बारे में बता भी रहा। इस बात की ख़बर मिलने के बाद हिंदू युवा वाहिनी ने इसका खुलकर विरोध किया है।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव का मामला
लोगों की जुटी भीड़ की ये तस्वीर ज़िले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के बेलखरी गांव की है। जहां इस बाबा ने लोगों को ठीक करने का बीड़ा इस ढंग से उठाया है कि अगर शरीर में कोई दिक्कत आती है तो ख़ुद का पैर धोकर पी लेने से बुखार-जुकाम जैसी सारी बीमारी ख़त्म हो जाएगी। बीमारी के लिए कहीं भटकने की ज़रूरत नहीं, इसके बाद से लोगों की भीड़ इस बाबा के पास जमा होने लगी। इधर जब से रमज़ान का महीना शुरू हुआ बाबा ने आंखों पर पट्टी बांधकर सुबह 4 बजे से शाम 7 बजे तक रोजा रखना शुरु कर दिया। बाबा का दावा है के वो दिन भर फल भी नहीं खाता। इसके पास आने वाले लोग शाम को जमा होते और फिर उन्हें रोटियों का प्रसाद दिया जाता।

एक साल पहले करता था हरियाणा में नौकरी
इस बात की भनक हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों को लग गई तो उन्होंने इलाके में जाकर इसका खुला विरोध किया। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने एसडीएम व थानाध्यक्ष को फोन कर शिकायत की है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव का एक युवक लगभग एक वर्ष पूर्व हरियाणा से नौकरी छोड़कर वापस आया। पिछले एक वर्ष से गांव में बने घर पर ही बैठकर झाड़-फूंक व दुआ देने का काम कर रहा है।

हिंदू युवा वाहिनी का आरोप धर्म परिवर्तन करा रहा है युवक
आरोप है कि युवक द्वारा गांव के दलित समुदाय के लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है। मामले शिकायत की पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभिसूचना विभाग सहित एजेंसियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी। एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि सूचना मिली है। मामले की जाच कराई जाएगी। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा है तो गाव के लोग शिकायत करें कार्रवाई की जाएगी।
-
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं -
Kim Jong-un की 99.93% वाली जीत पर दुनिया हैरान, कौन हैं वो 0.07% ‘बहादुर वोटर्स’, जिन्होंने खिलाफ वोट डाला? -
Nora Fatehi के 'सरके चुनरिया' गाने पर सरकार का बड़ा एक्शन, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कह दी ऐसी बात -
भोजपुरी के ये 3 गाने हैं 'बदनाम', सुनते ही कान कर लेंगे बंद, खुलेआम नहीं हेडफोन लगाकर सुनना -
Pradyut Bordoloi: कौन हैं बोरदोलोई ? जिन्होंने चुनाव से पहले छोड़ी कांग्रेस, अब हुए बीजेपी में शामिल -
सेंसर बोर्ड ने रणवीर सिंह की फिल्म में करवाए भयंकर बदलाव, कई कट के बाद भी मिला A सर्टिफिकेट -
Khan Sir Viral Video: कौन है खान सर का दुश्मन? पटना के मशहूर टीचर ने पहली बार खुलेआम बताया नाम












Click it and Unblock the Notifications