लखनऊ में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का काफिला हादसे का शिकार, फ्लीट के कई सदस्य घायल
UP News: लखनऊ के शहीदपथ पर मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के काफिले में एक बड़ा हादसा हो गया। लुलु मॉल के पास हुई इस दुर्घटना में कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में राज्यपाल सुरक्षित हैं। लेकिन काफिले में शामिल कुछ सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवरों को चोटें आई है।
कैसे हुई दुर्घटना
राज्यपाल का काफिला हवाई अड्डे से हजरतगंज स्थित राजभवन की ओर जा रहा था। तभी शहीदपथ पर राजपुताना मैरिज लॉन के पास अचानक पीछे चल रही एक जिप्सी के ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी। इसकी वजह से पीछे आ रही बोलेरो, एम्बुलेंस और अन्य वाहन 80-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में आपस में टकरा गए।

पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारी मौके पर
घटना के तुरंत बाद पुलिस और यातायात विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश यादव, यातायात पुलिस के टीएसआई और इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी मिश्रा ने अपनी टीम के साथ स्थिति को संभाला। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सुरक्षित
दुर्घटना के समय राज्यपाल का वाहन काफिले के आगे था। यह पुष्टि की गई है कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से राजभवन पहुंचा दिया गया।
सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवरों को चोटें
काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों और ड्राइवरों को मामूली चोटें आई है। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने जल्द ही क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया।
सुरक्षा और सड़क प्रबंधन में सुधार की जरूरत
घटना ने काफिला सुरक्षा और सड़क प्रबंधन में सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि राज्यपाल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।
यह दुर्घटना न केवल सुरक्षा उपायों की कमजोरी को दर्शाती है। बल्कि यह भी दर्शाती है कि गणमान्य व्यक्तियों के काफिले के लिए अधिक सतर्कता और पूर्व योजना की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications