तेज रफ्तार बस ने मां-बेटी समेत तीन को कुचल दिया, दर्दनाक फोटो

तेज रफ्तार रोडवेज बस ने शाहजहांपुर में तीन लोगों की जान ले ली। इसके बाद लोगों ने थाने पर जमा होकर भारी हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 3 लोगों को कुचल दिया जिससे तीनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा काटा और पथराव किया। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

रोडवेज बस का कहर, तीन की मौके पर मौत

रोडवेज बस का कहर, तीन की मौके पर मौत

घटना थाना खुटार क्षेत्र के रौतापुर के पास स्टेट हाइवे की है जहां बाइक से पुवायां से खुटार जा रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने कुचल दिया। इस हादसे में मां राम देवी बेटी सुमन समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया

गुस्साए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया

घटना के बाद रोडवेज ड्राईवर ने बस की रफ्तार और तेज कर दी और बस को वहां से निकाल ले गया। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने थाने के सामने जाम लगा दिया और जमकर हंगामा काटा।

कई घंटे तक चलता रहा हंगामा

कई घंटे तक चलता रहा हंगामा

इसी बीच गुस्साए लोगों ने थाने पर पथराव भी कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालने की कोशिश की लेकिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से कई घंटे तक हंगामा चलता रहा।

ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ड्राइवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाद में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही जाम को खुलवाया जा सका। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सीओ सुमित शुक्ला ने बताया है कि हादसे में तीन की जान गई है। बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+