ये हैं यूपी पुलिस के गालीबाज दरोगा, ड्यूटी पर शराब पीकर करते हैं बदतमीजी

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में तैनात डायल-100 के एक दरोगा का गाली-गलौज करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दरोगा दिन के समय शराब के नशे में धुत होकर दुकानदारों को जमकर गाली दे रहा है। लोगों ने जब दरोगा की शिकायत करने की बात कही तो दरोगा राजेंद्र सिंह दुकानदारों पर भड़क गया और धमकी देने लगा। दुकानदारों ने इस पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है जिसके बाद दरोगा का मेडिकल कराया गया है। फिलहाल अभी तक मामले में दबंग दरोगा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

hardoi up police drunk inspector seen abusing public during duty hour

मामला हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र का है जहां डायल-100 में तैनत दरोगा राजेंद्र सिंह ने रेड़ी-पटरी वाले कुछ दुकानदारों के साथ गाली गलौज की। दरोगा राजेंद्र सिंह मल्लावां थाने में गाड़ी संख्या 2727 पर तैनात है। गुरुवार को करीब 3:00 बजे दोपहर में नसीरपुर चौराहे पर शराब के नशे में गाली गलौज की। बताया जा रहा है कि ये दरोगा उस वक्त नशे में चूर था। दुकानदारों ने जब उस दरोगा की शिकायत करने की बात कही तो दरोगा राजेंद्र सिंह दुकानदारों पर वर्दी का रौब झाड़ने लगा। हालांकि दुकानदारों ने इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को दी जिसके बाद दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया गया लेकिन अभी तक दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जहां एक तरफ योगी और मोदी सरकार पुलिस के रवैयों में तब्दीली लाने की कोशिश कर रही है ऐसे में वर्दी पहने हुए यह लोग वर्दी को शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि इन पुलिसवालों पर लगाम कैसे कसेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+