सतीश मिश्रा का बेतुका बयान- रोड शो नहीं, अपने लिए कब्र खोद रहे हैं राहुल-अखिलेश

वह बोले- दोनों लोग मिलकर अपने लिए कब्र खोदने का शो कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि अपना गड्ढा खुद खोद रहे हैं। वह दिखा रहे हैं कि इस गड्ढे में वो पहले अलग-अलग जाने वाले थे, लेकिन अब साथ जाएंगे।

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आज बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी की विशाल जनसभा हुई। इसमें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा शिरकत करने पहुंचे। वहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार गुंडों की सरकार है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है और परिवार की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वो बोले जहां बुलंदशहर में दिनदहाड़े दुष्कर्म की घटनाएं होती हैं, ऐसे में प्रदेश सरकार तमाशा देखती रहती है और उन्हीं आरोपियों को 3 दिन के अंदर जमानत पर छोड़ दिया जाता है।

सतीश मिश्रा का बेतुका बयान- रोड शो नहीं, अपने लिए कब्र खोद रहे हैं राहुल-अखिलेश
ये भी पढ़ें- कांग्रेस-सपा गठबंधन से मुलायम नाराज, कहा-नहीं करूंगा चुनाव प्रचार

वहीं दूसरी ओर, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा नोटबंदी के कारण ना जाने कितने घर उजड़ गए और कितनी बेटियां बिन ब्याही ही रह गईं। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा जो सरकार पहले भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में लोगों के भ्रष्टाचार में लिप्त होने की बात करती थी, आज उसी कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी से हाथ मिला कर यह साबित कर दिया है कि यह दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, लिखते कुछ हैं और करते कुछ और हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+