UP : 'विपक्षी नेताओं के फोन कौन हैक कर रहा, इसकी जांच हो'...जानिए कैसे सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उनका फोन टैप किया जा रहा है। इसको लेकर अखिलेश ने कहा कि मुझे नहीं पता की निगरानी क्यों की जा रही है। हालांकि अखिलेश से पहले भी विपक्ष के नेता इस तरह का आरोप लगा चुके हैं।

कई विपक्षी नेताओं द्वारा अपने एप्पल डिवाइस को 'हैक' करने का आरोप लगाए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ''यह दुखद बात है। मुझे यह संदेश सुबह मिला जिसमें कहा गया है कि आपका डिवाइस हैक किया जा रहा है या निगरानी की जा रही है। यह निगरानी क्यों की जा रही है? लोकतंत्र में इसके लिए कोई जगह नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए।'
#WATCH | On multiple opposition leaders alleging 'hacking' of their Apple devices, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "This is a sad thing...I got this message in the morning which says that your device is being hacked or surveillance is being done by the 'state-sponsored… pic.twitter.com/PTA9yFG5AR
— ANI (@ANI) October 31, 2023
विपक्ष के कई नेताओं ने साधा निशाना
गौरतलब है कि कई विपक्षी नेताओं का आरोप है कि उन्हें अपने फोन और ईमेल पर ऐप्पल से संदेश मिले हैं, जिसमें चेतावनी दी गई है कि "राज्य प्रायोजित हमलावर" उनके आईफोन को निशाना बना सकते हैं। कांग्रेस के शशि थरूर, तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा, शिवसेना (यूबीटी) की प्रियंका चतुर्वेदी और आप के राघव चड्ढा सहित नेताओं ने एप्पल के उक्त संदेशों के स्क्रीनशॉट साझा किए और जासूसी का आरोप लगाते हुए सरकार पर निशाना साधा था।
महुआ मोइत्रा ने ट्विट कर लगाया था आरोप
तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट में दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन INDIA जिनमें कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और शशि थरूर, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा, सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अन्य नेता शामिल हैं। गांधी के कार्यालय को भी Apple से चेतावनी संदेश प्राप्त हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications