जायदाद की लालच में बेटा बन गया हैवान, 50 हजार की सुपारी देकर करवा दी पिता की हत्या

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक पिता जिसने अपने पुत्र को पाल पोस कर बड़ा किया वही पुत्र जायदाद की लालच में हैवान बन बैठा। जमीन की लालच में एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या करवा दी। पिता को कत्ल करवाने के लिए पुत्र ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर अपने पिता की हत्या करवा दी। यही नहीं इस हत्या में बुजुर्ग का पोता भी शामिल था।

greedy son killed his father for property in ayodhya

मामला अयोध्या जनपद के बीकापुर के भरहुखाता गांव का है जहां पर जायदाद की लालच में एक पुत्र ने अपने पिता की हत्या करवा दी। इसके लिए पुत्र ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर एक किलर को हायर किया था। पुत्र नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने पिता विजय बहादुर तिवारी की फोटो दिखाकर सुपारी किलर विजय यादव से रेकी भी करवाई थी। पिता विजय बहादुर तिवारी गांव के बाहर ट्यूबवेल की रखवाली करता था। 24 नवंबर को पिता को बाहर बुलाया जिसके बाद सुपारी किलर ने लोहे की रोड से सर पर वार कर पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस वारदात में सुपारी किलर विजय यादव का मित्र विक्रम यादव भी शामिल था जिसने बुजुर्ग को पीछे से पकड़ रखा था। घटना के समय पुत्र और उसका पोता इस वारदात को देखते रहे।

greedy son killed his father for property in ayodhya

जिस पिता ने पुत्र को पाल पोष कर बड़ा किया वही पुत्र पिता की जान का दुश्मन बन बैठा। पिता पर आरोप था कि वो अपनी जायदाद छोटे भाई राजमणि तिवारी की पत्नी प्रीति के नाम ट्रांसफर कर रहा था और जमीन बेचकर उसी को पैसे भी दे रहा था। यह बात बड़े पुत्र नरेंद्र को नागवार गुजरी और फिर अपने पिता की हत्या का योजना बना बैठा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग की हत्या में पिता पुत्र और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- दुल्हन की तरह सजाया गया प्रियंका का घर, पांडे जी के पास आई मैडम की कॉल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+