ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार हमलावारों ने दो युवकों को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा। यहां के दादरी क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

greater noida 2 goons shoot 2 men in uttar pradesh

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली एरिया के कठहैरा रोड पर देर रात सलमान और अफसर को कठहैरा रोड स्थित श्मशान घाट के पास पीछे से आ रही एक बाइक पर सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। दोनों घायलों को लोगों ने दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए आईसीयू में एडमिट किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी की। अस्पताल में भर्ती घायलों से भी पुलिस ने घटना की जानकारी की। सीओ निशांक शर्मा का कहना है कि हमलावरों की तलाश के लिए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। सीओ का कहना है कि जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि पुलिस गश्त के दावे करती है लेकिन पिछले एक महीने में चार वारदात हो चुकी है जिसमें हमलावर गोली मारकर फरार हो गए और पुलिस अभी तक किसी घटना का खुलासा नहीं कर सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+